मंगलवार, 10 नवंबर 2026 02:33 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 27°C
देश अखिल भारतीय 1,542 व्यूज

'मैं डर से कांपने लगती थी। ', सोनिया ने अपनी किताब में इंदिरा गांधी के गुस्से के बारे में और क्या बताया?

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 12:33 PM IST
'मैं डर से कांपने लगती थी। ', सोनिया ने अपनी किताब में इंदिरा गांधी के गुस्से के बारे में और क्या बताया?

सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के स्वभाव और गुस्से के बारे में कई खुलासे किए हैं। सोनिया गांधी की किताब में इंदिरा गांधी के गुस्से और स्वभाव के अनसुने किस्से(फाइल फोटो) इंदिरा गांधी स्टाफ को कमरे के कोने में खड़ा कर देती थीं।

सोनिया गांधी इंदिरा के गुस्से से खाने की मेज पर डरती थीं। दादी बनने के बाद इंदिरा गांधी का गुस्सा काफी कम हो गया। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने अपनी सास और पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के स्वभाव को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सोनिया गांधी की आत्मकथा बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव मंगलवार को बाजार में आ गई। उन्होंने दावा किया है कि किसी स्टाफ को कमरे के कोने में खड़ा कर देना, पार्टी के किसी नेता को दीवार की तरफ मुंह करके खड़े रहने की सजा देना या फिर किसी से कई दिनों तक पूरी तरह बात बंद कर देना, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के गुस्से को भड़काने वालों को अलग-अलग तरीकों से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ती थी।

हार्परकॉलिंस इंडिया द्वारा प्रकाशित 544 पन्नों की इस किताब में सोनिया गांधी ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इटली में अपने बचपन, नेहरू-गांधी परिवार में अपनी शादी, पति राजीव गांधी की हत्या और राजनीति में अपने प्रवेश से लेकर पूरे जीवन के अहम पड़ावों को समेटा है। उन्होंने गांधी परिवार में बहू के रूप में अपने शुरुआती दिनों को भी खुलकर साझा किया है।

समाचार एजेंसी , सोनिया गांधी लिखती हैं कि परिवार में आने के बाद जिस बात ने उन्हें सबसे ज्यादा चौंकाया, वह इंदिरा गांधी का कभी-कभार फूटने वाला गुस्सा था। उनके गुस्से से स्टाफ पूरी तरह सहम जाता था। एक घटना का जिक्र करते हुए वह बताती हैं कि एक कर्मचारी एक महत्वपूर्ण मीटिंग याद दिलाना भूल गया था, और ऐसा उसने पहली बार नहीं किया था।

गुस्से में इंदिरा जी ने उसे कमरे के एक कोने में खड़ा कर दिया, जबकि बाकी लोग शर्मिंदगी महसूस करते हुए चुपचाप वहां से गुजर रहे थे। एक अन्य किस्से में सोनिया गांधी बताती हैं कि उन्होंने धोती-कुर्ते में एक व्यक्ति को दीवार की तरफ मुंह किए बिना हिले-डुले खड़े देखा।

वह लिखती हैं कि उस वक्त मैं राजनीति के बड़े चेहरों को नहीं पहचानती थी, लेकिन हमारे निजी आवास के भीतर उनकी मौजूदगी से साफ था कि वह कांग्रेस के कोई वरिष्ठ नेता थे। मैं करीब आधे घंटे बाद वापस आई, तब भी वह सफेद कपड़ों वाले सज्जन उसी तरह दीवार से चिपके खड़े थे। बाद में मुझे पता चला कि यह मेरी सास का ही आदेश था।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

रेलवे स्टेशन पर कुली-व्हीलचेयर की टेंशन खत्म, अब घर बैठे कर सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग; क्या है प्रक्रिया?

देश • अखिल भारतीय

बियर से लेकर व्हिस्की तक। हर घूंट में बन रहा रिकॉर्ड, शराब पीने के मामले में भारतीयों ने दुनिया को पीछे छोड़ा

देश • अखिल भारतीय

'अब प्रधानमंत्री बदलने का समय आ गया है। ' 2010 में प्रणब मुखर्जी के इस सुझाव से हैरान रह गई थीं सोनिया गांधी

देश • अखिल भारतीय

'तुरंत एक्शन लेना बहुत जरूरी', दिल्ली-NCR में वाहनों से बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; मांगा एक्शन प्लान

देश • अखिल भारतीय

'मां को करियर और बच्चे में से किसी एक को चुनने की जरूरत नहीं', कर्नाटक हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी

देश • अखिल भारतीय

'बिलकुल नहीं' से 'ठीक है' और फिर 'No' तक। सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था पीएम का पद

देश • अखिल भारतीय

तमिलनाडु: होसुर में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट में हादसा, ETP टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल