'प्रणब मुखर्जी ने जताई थी पीएम बनने की इच्छा। ' सोनिया गांधी का खुलासा(फाइल फोटो) सोनिया गांधी की आत्मकथा में प्रणब मुखर्जी की पीएम बनने की इच्छा का खुलासा। यूपीए सरकार में 'बैक सीट ड्राइवर' के आरोपों को सोनिया गांधी ने नकारा।
मनमोहन सिंह के साथ पार्टी और सरकार की जिम्मेदारियों का स्पष्ट बंटवारा। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 2010 में प्रधानमंत्री बनने की अपनी दबी हुई महत्वाकांक्षा का संकेत दिया था।
समाचार एजेंसी , सोनिया गांधी ने अपनी किताब में लिखा है कि प्रणब दा ने बातचीत के दौरान सुझाव देकर उन्हें चौंका दिया था कि शायद अब शीर्ष स्तर पर बदलाव का समय आ गया है। सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में उन्होंने यूपीए सरकार के दौरान खुद पर लगे बैक सीट ड्राइवर के आरोपों को भी पूरी तरह खारिज किया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि मनमोहन सिंह ही देश के प्रधानमंत्री थे और पार्टी अध्यक्ष होने के नाते वह उन्हें सलाह दे सकती थीं या मतभेद रख सकती थीं, लेकिन अंतिम निर्णय का सम्मान करना उनका कर्तव्य था। किताब में सोनिया गांधी लिखती हैं कि यूपीए सरकार और कांग्रेस संगठन के बीच तालमेल बनाए रखने के लिए एक कोर ग्रुप हर हफ्ते प्रधानमंत्री के साथ बैठक करता था।
इसमें प्रणब मुखर्जी, अर्जुन सिंह, ए. के. एंटनी और अहमद पटेल शामिल थे।
इसके अलावा संसद की रणनीति तय करने वाली बैठकों के बाद भी कभी-कभार प्रणब मुखर्जी उनसे बातचीत के लिए रुक जाया करते थे। सोनिया गांधी याद करती हैं कि तत्कालीन वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के साथ प्रणब मुखर्जी के गंभीर मतभेद पैदा हो गए थे।
इसी दौरान 2010 में एक बार अपनी नाराजगी और हताशा व्यक्त करते हुए उन्होंने अचानक यह सुझाव दिया कि शायद अब शीर्ष पर बदलाव का समय है। सोनिया गांधी लिखती हैं कि वह इस सुझाव से हैरान रह गई थीं और उन्होंने तुरंत समझ लिया कि यह प्रधानमंत्री बनने की उनकी पुरानी चाहत का संकेत था।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं