टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट में हुआ बड़ा हादसा। ईटीपी टैंक सफाई के दौरान दम घुटने से मौत। तीन कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने गंवाई जान।
ेडिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु के होसुर में एप्पल के आईफोन के पुर्जे बनाने वाली टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (TEPL) की फैक्ट्री में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। वेस्टवाटर यानी एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट के टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से तीन कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की जान चली गई।
यह घटना सोमवार शाम को कृष्णागिरी जिले के होसुर स्थित टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स परिसर में हुई। तीनों मजदूर ईटीपी टैंक के भीतर जमा कीचड़ और गाद साफ करने के लिए उतरे थे। सफाई के दौरान जहरीली गैस के संपर्क में आने और ऑक्सीजन की कमी के चलते तीनों का दम घुट गया और वे बेहोश हो गए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं