मंगलवार, 10 नवंबर 2026 07:48 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
देश अखिल भारतीय 14,224 व्यूज

देशभर में दीवाली की आतिशबाजी बनी जानलेवा, 24 लोगों की मौत; 300 से ज्यादा घायल

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 06:30 AM IST
देशभर में दीवाली की आतिशबाजी बनी जानलेवा, 24 लोगों की मौत; 300 से ज्यादा घायल

दीवाली पर आतिशबाजी के कारण देशभर में 24 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों घायल हुए, जिसमें दिल्ली में 300 से अधिक लोग शामिल हैं। दीवाली पर आतिशबाजी से देशभर में 24 लोगों की मौत। मध्य प्रदेश में आग से कारोबारी परिवारों के 12 सदस्य मरे।

दिल्ली में 300 से अधिक लोग पटाखों से झुलसकर घायल। जागरण टीम, नई दिल्ली। दीवाली पर आतिशबाजी के कारण आग लगने से 24 लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग झुलस गए।

मध्य प्रदेश के कटनी और सिवनी जिलों में दो कारोबारियों के घर आग लगने की अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक कारोबारी परिवार के सदस्य थे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

आग लगने से उत्तर प्रदेश में तीन बच्चों की मौत हो गई। पंजाब व राजस्थान में दो-दो, तो दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, बिहार और ओडिशा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। दिल्ली में 300 के करीब लोग घायल हो गए।

कहीं पटाखों के छर्रे जानलेवा बने तो कहीं आग और धमाकों ने घरों व पशुओं को अपनी चपेट में ले लिया। कटनी जिले के बरही कस्बे में रविवार को दीपावली की मध्य रात्रि के बाद कारोबारी पूरन अग्रवाल के तीन मंजिला मकान के पहले फ्लोर पर स्थित क्राकरी की दुकान में आग लग गई। इसके बाद पूरा मकान भी भीषण आग की चपेट में आ गया।

ऊपर दो मंजिलों में परिवार आग की लपटों के बीच घिर गया। दो माह के बच्चे सहित छह लोगों की मौके पर ही जलने से मौत हो गई। ये लोग हादसे के समय घर में सो रहे थे।

दूसरे हादसे में सिवनी जिले के छपारा कस्बा स्थित महावीर वार्ड में सराफा व्यापारी कुंदन लाल सोनी के तीन मंजिला घर में सोमवार को तड़के करीब चार बजे आग लग गई। हादसे के समय परिवार के 10 सदस्य सो रहे थे। छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य को रेस्क्यू करके बचाया गया।

घर के सभी दरवाजों के चैनल गेट लाक थे, जिसे खोलने में मुश्किल हुई। पटाखों से झुलसने और घायल होने के कारण दिल्ली के अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ रही। सफदरजंग में 135, एम्स में 42 और आकाश हेल्थकेयर में 15 मरीजों पहुंचे।

अन्य अस्पतालों में 100 से अधिक मरीज पहुंचने की जानकारी है। एम्स में 11 मरीज गंभीर रूप से झुलसे, पांच की सर्जरी हुई और आठ वर्षीय एक बच्चे का 45 प्रतिशत शरीर झुलसने से हालत गंभीर है। मेरठ में आतिशबाजी देख रहा पांच वर्षीय बच्चा घबराकर भागने लगा और सिर के बल फर्श पर गिर गया।

सिर में नुकीली वस्तु घुसने से उसकी मौत हो गई। फतेहपुर में जेब में रखा सुतली बम फटने से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि फर्रुखाबाद में पटाखा फोड़ते समय उसका टुकड़ा गले में धंसने से एक बालक की जान चली गई। कानपुर में पटाखा गिरने से तकिया-रजाई कारखाने और दुकानों में लगी आग से एक करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

राजस्थान को जेडएलडी संयंत्र उद्योगों को वित्तीय सहायता देने की बनेगी नीति, सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

देश • अखिल भारतीय

केंद्र के नशा मुक्त भारत के साथ मिलकर काम करेगा केरलम का ऑपरेशन तूफान, अमित शाह ने दिया था सुझाव

देश • अखिल भारतीय

तमिलनाडु में हादसा, बालिका आश्रय गृह की चार छात्राओं और वार्डन की झील में डूबने से मौत

देश • अखिल भारतीय

पटाखों ने बढ़ाई उत्तर भारत की मुश्किलें, दिल्ली में पिछले पांच साल की सबसे प्रदूषित दीवाली; पहाड़ों पर भी हवा हुई जहरीली

देश • अखिल भारतीय

अब ना छूटेगा कोई इलाका, ना होगी दोहरी गिनती; विशेष ऐप से जनगणना के लिए तैयार हुए 24.25 लाख डिजिटल ब्लॉक

देश • अखिल भारतीय

'48 घंटे से अधिक हिरासत में सरकारी कर्मचारी का स्वतः होगा निलंबन', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

देश • अखिल भारतीय

अल नीनो की वजह से 2027 में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड? WMO की चेतावनी से दुनिया में बढ़ी चिंता

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल