सोमवार, 09 नवंबर 2026 11:07 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
देश अखिल भारतीय 6,055 व्यूज

अल नीनो की वजह से 2027 में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड? WMO की चेतावनी से दुनिया में बढ़ी चिंता

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 09:31 PM IST
अल नीनो की वजह से 2027 में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड? WMO की चेतावनी से दुनिया में बढ़ी चिंता

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। धरती का बढ़ता तापमान गंभीर खतरे का संकेत दे रहा है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) की नई रिपोर्ट , वर्ष 2026 अब तक दर्ज किए गए चार सबसे गर्म वर्षों में शामिल हो सकता है।

जनवरी से सितंबर 2026 के दौरान वैश्विक औसत तापमान औद्योगिक काल से पहले (1850-1900) के औसत तापमान से 1. 47 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। अल नीनो के कारण साल के अंत तक तपिश और बढ़ने की आशंका है।

अगस्त से मजबूत हो रहा अल नीनो दिसंबर तक रिकार्ड स्तर पर पहुंच सकता है। इसका असर 2027 तक भी बना रह सकता है। अल नीनो जलवायु संबंधी घटना है।

यह तब होती है जब मध्य और पूर्वी भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से काफी अधिक हो जाता है। रिपोर्ट इस साल वैश्विक औसत तापमान 2025 और 2023 के पूरे साल के औसत से अधिक था और केवल 2024 से थोड़ा कम था। 2024 अब तक का सबसे गर्म साल है।

डब्ल्यूएमओ की महासचिव सेलेस्टे साउलो ने कहा, पिछले चार वर्ष 177 वर्षों के मौसम संबंधी रिकार्ड में सबसे गर्म रहे हैं। समुद्रों का तापमान लगातार 10वें वर्ष रिकार्ड स्तर पर पहुंच रहा है। वैश्विक तापमान में वृद्धि की प्रमुख वजह पृथ्वी का ऊर्जा असंतुलन है।

ग्रीनहाउस गैसों की बढ़ती मात्रा सूर्य से आने वाली ऊर्जा और पृथ्वी से बाहर जाने वाली ऊर्जा के संतुलन को बिगाड़ रही है, जिससे धरती गर्म हो रही है। 2025 में कार्बन डाइआक्साइड की सांद्रता बढ़कर 426. 8 पीपीएम पहुंच गई, जो 1750 के स्तर से 53 प्रतिशत अधिक है।

वहीं, मीथेन की सांद्रता 167 प्रतिशत बढ़कर 1,948 पीपीबी हो गई है। पृथ्वी की अतिरिक्त गर्मी का करीब 90 प्रतिशत हिस्सा समुद्र अवशोषित करते हैं। रिपोर्ट अप्रैल 2026 की लू के दौरान भारत में अनुमानित 14.

65 करोड़ लोग अत्यधिक गर्मी की चपेट में आए। यूरोप में भीषण गर्मी, सूखे और जंगलों में आग के कारण अनुमानों 30 हजार से अधिक अतिरिक्त मौतें हुईं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने चेतावनी दी कि जलवायु परिवर्तन के कारण चरम मौसमी घटनाएं बढ़ रही हैं और सबसे अधिक नुकसान उन लोगों को उठाना पड़ रहा है, जो इसके लिए सबसे कम जिम्मेदार हैं।

उन्होंने उत्सर्जन में कटौती, जीवाश्म ईंधन से न्यायसंगत बदलाव और कमजोर देशों को वित्तीय सहायता देने पर जोर दिया। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

खेतों में अब नहीं सुलग रही पराली? पंजाब-हरियाणा में रिकॉर्ड सुधार, ICAR की रिपोर्ट में खुलासा

देश • अखिल भारतीय

शेख हसीना की घर वापसी की जिद, ढाका उच्चायोग से मांगा नया पासपोर्ट; बांग्लादेश सरकार ने दिया कड़ा जवाब

देश • अखिल भारतीय

INS चिल्का में नौसेना रचेगी इतिहास, अग्निवीरों के सबसे बड़े बैच की होगी पासिंग आउट परेड

देश • अखिल भारतीय

शेख हसीना की घर वापसी की जिद, ढाखा उच्चायोग से मांगा नया पासपोर्ट; बांग्लादेश सरकार ने दिया कड़ा जवाब

देश • अखिल भारतीय

96 प्रतिशत तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, 1,364 दवा ब्रांड्स की घटी MRP; मरीजों के बचेंगे 3500 करोड़ रुपये

देश • अखिल भारतीय

गोवा में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, मंत्री ने अपराधों का दोष बाहरियों पर थोपा

देश • अखिल भारतीय

दीपावली पर आतिशबाजी से सिक्किम में आगजनी की घटनाएं, 13 हिरासत में

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल