सोमवार, 09 नवंबर 2026 09:04 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
देश अखिल भारतीय 15,897 व्यूज

गोवा में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, मंत्री ने अपराधों का दोष बाहरियों पर थोपा

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 07:54 PM IST
गोवा में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, मंत्री ने अपराधों का दोष बाहरियों पर थोपा

उत्तर गोवा में दीपावली की शाम एक तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ, जिसकी हालत गंभीर है। उत्तर गोवा में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म। (सांकेतिक तस्वीर) उत्तर गोवा में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म।

मंत्री ने 90% अपराधों का दोष 'बाहरी' लोगों पर मढ़ा। कांग्रेस ने त्वरित जांच, फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग की। डिजिटल डेस्क, पणजी।

उत्तर गोवा जिले की एक जर्जर इमारत में दीपावली की शाम गुब्बारे बेचने वाले की तीन साल की बेटी से एक अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत गंभीर थी। हालांकि भाजपा शासित गोवा के एक मंत्री ने विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि गोवा में ऐसे 90 प्रतिशत अपराध 'बाहरी लोगों' द्वारा किए जाते हैं।

उन्होंने कहा,'जिस व्यक्ति ने यह अपराध किया उसकी मानसिकता राक्षसी है। ' पणजी से नौ किलोमीटर दूर रविवार शाम मापुसा में टैक्सी स्टैंड के पास इमारत के बाहर बच्ची रोती मिली। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उसे देखा और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बच्ची को पहले गंभीर हालत में मापुसा जिला अस्पताल ले जाया गया और बाद में पणजी के गोवा मेडिकल कालेज व अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची का परिवार गुब्बारे बेचता है और वह दीपावली के लिए उनके साथ मापुसा बाजार आई थी। रविवार देर शाम घटनास्थल पर पहुंचे उत्तर गोवा के पुलिस अधीक्षक राहुल गुप्ता ने कहा कि आरोपित का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मापुसा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपित की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। गोवा के जनजातीय कल्याण मंत्री रमेश तवडकर ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए अपराधी को 'राक्षसी मानसिकता' वाला व्यक्ति बताया और पुलिस से सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि गोवा या देश के किसी भी हिस्से में ऐसे अपराध नहीं होने चाहिए। उन्होंने दावा किया, 'गोवा पर्यटन राज्य है। राज्य के बाहर से लोग यहां आते हैं और ऐसे 90 प्रतिशत लोग बाहर से गोवा आए होते हैं।

' उन्होंने कहा कि लोगों को रोजी-रोटी कमाने के लिए गोवा आने से रोका नहीं जा सकता। पुलिस को भी कार्रवाई सख्त करनी चाहिए। भाजपा मंत्री ने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में माता-पिता की जिम्मेदारी पर जोर दिया।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

शेख हसीना की घर वापसी की जिद, ढाका उच्चायोग से मांगा नया पासपोर्ट; बांग्लादेश सरकार ने दिया कड़ा जवाब

देश • अखिल भारतीय

INS चिल्का में नौसेना रचेगी इतिहास, अग्निवीरों के सबसे बड़े बैच की होगी पासिंग आउट परेड

देश • अखिल भारतीय

शेख हसीना की घर वापसी की जिद, ढाखा उच्चायोग से मांगा नया पासपोर्ट; बांग्लादेश सरकार ने दिया कड़ा जवाब

देश • अखिल भारतीय

96 प्रतिशत तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, 1,364 दवा ब्रांड्स की घटी MRP; मरीजों के बचेंगे 3500 करोड़ रुपये

देश • अखिल भारतीय

दीपावली पर आतिशबाजी से सिक्किम में आगजनी की घटनाएं, 13 हिरासत में

देश • अखिल भारतीय

दिल्ली से 30 किलोमीटर दूर यह शहर बना गैस चैंबर, हवा जहरीली होने की 10 बड़ी वजह जानिए

देश • अखिल भारतीय

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जांच में ठेकेदार केरलम सतर्कता ब्यूरो के सामने पेश, कहा-भ्रष्टाचार मामले की पिछली जांच पर्याप्त नहीं थी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल