कैंसर-रोधी दवाओं के 1,364 ब्रांड्स के संशोधित एमआरपी सोमवार से लागू हो गए हैं, जिससे उपभोक्ताओं को सालाना 3,540. 38 करोड़ रुपये की बचत होगी। जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।
कैंसर-रोधी दवाओं के 1,364 ब्रांड्स के संशोधित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) सोमवार से लागू हो गए हैं। 137 कैंसर-रोधी दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर कैप लगाने से उपभोक्ताओं को लगभग 3,540. 38 करोड़ रुपये वार्षिक की बचत होने की उम्मीद है।
एमआरपी में सबसे अधिक कमी 96. 45 प्रतिशत की दर्ज की गई है। रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के औषधि विभाग के तहत आने वाले राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने 137 कैंसर-रोधी दवाओं के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) पर ट्रेड मार्जिन की सीमा तय की है।
यह कदम स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत आने वाले स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) ओर से 17 अक्टूबर, 2026 को गठित विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर उठाया गया है। रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि आठ नवंबर, 2026 तक 85 दवा कंपनियों ने 1,364 कैंसर-रोधी दवा ब्रांड्स के संशोधित एमआरपी की जानकारी दी है।
इनमें से 679 ब्रांडों की कीमतों में 50 प्रतिशत से अधिक की कमी हुई है। बयान , उपभोक्ता दवा के पैक पर छपी संशोधित एमआरपी की जांच कर सकते हैं और ‘फार्मा सही दाम’ मोबाइल एप या एनपीपीए की वेबसाइट (nppa. gov.
in) पर दवाओं की कीमतों का सत्यापन कर सकते हैं। कोई भी दवा विक्रेता या अस्पताल की फार्मेसी संशोधित एमआरपी से अधिक कीमत नहीं वसूल सकती। अधिक कीमत वसूलने या कीमतों से जुड़ी किसी अन्य शिकायत के मामले में उपभोक्ता ‘फार्मा जन समाधान’ पोर्टल के जरिये शिकायत दर्ज करा सकते हैं या एनपीपीए की हेल्पलाइन 1800-111-255 पर संपर्क कर सकते हैं।
नियमों के तहत हर खुदरा विक्रेता, दवा विक्रेता, अस्पताल और चिकित्सा संस्थान को अपनी वेबसाइटों और परिसरों में संशोधित मूल्य सूची प्रमुखता से प्रदर्शित करनी होंगी। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं