सोमवार, 09 नवंबर 2026 09:03 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
देश अखिल भारतीय 14,341 व्यूज

दीपावली पर आतिशबाजी से सिक्किम में आगजनी की घटनाएं, 13 हिरासत में

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 07:17 PM IST
दीपावली पर आतिशबाजी से सिक्किम में आगजनी की घटनाएं, 13 हिरासत में

सिक्किम में दीपावली के दौरान पटाखों पर प्रतिबंध के बावजूद आगजनी की कई घटनाएं हुईं, जिसमें गंगटोक और नामची में आग लगने की खबरें हैं। दीपावली पर पटाखों से सिक्किम में कई आगजनी की घटनाएं जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, गंगटोक। सिक्किम में दीपावली के दौरान प्रतिबंध के बावजूद पटाखे फोड़ने से आगजनी की कई घटनाएं सामने आई हैं।

राजधानी गंगटोक के एमजी मार्ग पर पटाखे फोड़ने के दौरान दो पेड़ों में आग लग गई, जबकि फारेस्ट कालोनी में एक सरकारी क्वार्टर आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गया। वहीं नामची स्थित पुराने अस्पताल परिसर में भी आग लगने की घटना सामने आई है। इन घटनाओं के सिलसिले में अब तक 13 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

रविवार रात दीपावली उत्सव के दौरान एमजी मार्ग पर पटाखे फोड़ने से दो पेड़ों में आग लग गई। घटना के बाद गंगटोक सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आगजनी की घटना में शामिल लोगों की पहचान करने के साथ ही मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

इस मामले में अब तक 13 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसी रात राजधानी के फारेस्ट कालोनी स्थित आवासीय क्षेत्र में भी भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक सरकारी क्वार्टर पूरी तरह जलकर राख हो गया।

प्रारंभिक जानकारी , आशंका जताई जा रही है कि पटाखे फोड़ने के कारण आग लगी होगी। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

उधर नाम्ची स्थित पुराने अस्पताल परिसर में भी आग लगने की घटना सामने आई। प्रशासन और दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि सिक्किम में पटाखों के निर्माण, बिक्री, भंडारण और इस्तेमाल पर राज्यव्यापी प्रतिबंध लागू है। इसके बावजूद दीपावली के दौरान पटाखे फोड़ने की घटनाएं सामने आने के बाद प्रशासन ने लोगों से प्रतिबंधों का पालन करने की अपील की है।

अधिकारियों ने सार्वजनिक सुरक्षा को प्राथमिकता देने और ऐसे कार्यों से बचने का आग्रह किया है, जिनसे जान-माल को नुकसान पहुंचने की आशंका हो। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

शेख हसीना की घर वापसी की जिद, ढाका उच्चायोग से मांगा नया पासपोर्ट; बांग्लादेश सरकार ने दिया कड़ा जवाब

देश • अखिल भारतीय

INS चिल्का में नौसेना रचेगी इतिहास, अग्निवीरों के सबसे बड़े बैच की होगी पासिंग आउट परेड

देश • अखिल भारतीय

शेख हसीना की घर वापसी की जिद, ढाखा उच्चायोग से मांगा नया पासपोर्ट; बांग्लादेश सरकार ने दिया कड़ा जवाब

देश • अखिल भारतीय

96 प्रतिशत तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, 1,364 दवा ब्रांड्स की घटी MRP; मरीजों के बचेंगे 3500 करोड़ रुपये

देश • अखिल भारतीय

गोवा में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, मंत्री ने अपराधों का दोष बाहरियों पर थोपा

देश • अखिल भारतीय

दिल्ली से 30 किलोमीटर दूर यह शहर बना गैस चैंबर, हवा जहरीली होने की 10 बड़ी वजह जानिए

देश • अखिल भारतीय

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जांच में ठेकेदार केरलम सतर्कता ब्यूरो के सामने पेश, कहा-भ्रष्टाचार मामले की पिछली जांच पर्याप्त नहीं थी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल