मंगलवार, 10 नवंबर 2026 07:16 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
देश अखिल भारतीय 13,057 व्यूज

केंद्र के नशा मुक्त भारत के साथ मिलकर काम करेगा केरलम का ऑपरेशन तूफान, अमित शाह ने दिया था सुझाव

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 05:00 AM IST
केंद्र के नशा मुक्त भारत के साथ मिलकर काम करेगा केरलम का ऑपरेशन तूफान, अमित शाह ने दिया था सुझाव

केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने घोषणा की कि राज्य का 'ऑपरेशन तूफान' अभियान केंद्र के 'नशा मुक्त भारत' पहल के साथ मिलकर काम करेगा। केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला। (फाइल फोटो।

) केरल का 'ऑपरेशन तूफान' केंद्र के 'नशा मुक्त भारत' से जुड़ेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संयुक्त अभियान का सुझाव दिया था। नशा करने वालों की देखभाल और पुनर्वास पर अब होगा ध्यान।

डिजिटल डेस्क, तिरुअनंतपुरम। केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार का नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान, ऑपरेशन तूफान, केंद्र सरकार की इसी तरह की पहल नशा मुक्त भारत के साथ मिलकर काम करेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐसा करने का सुझाव दिया था।

चेन्निथला ने कहा कि केंद्र की इस पहल से असहमत होने की कोई वजह नहीं है और राज्य सरकार इसमें शामिल होगी। उन्होंने बताया कि शाह ने राज्य के नशा-विरोधी अभियान की सफलताओं की तारीफ की और दोनों को एक साथ मिलकर काम करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि शाह ने नशीले पदार्थों के खिलाफ इस लड़ाई में सभी समुदायों को साथ लाने का भी सुझाव दिया था।

मंत्री ने बताया कि राज्य में पुलिस भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त कर रही है और आपरेशन तूफान को आम जनता का व्यापक समर्थन मिला है। अब यह अभियान अपने अगले चरण में प्रवेश कर रहा है, जिसमें नशा करने वालों की देखभाल और पुनर्वास (रिहैबिलिटेशन) पर ध्यान दिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

देशभर में दीवाली की आतिशबाजी बनी जानलेवा, 24 लोगों की मौत; 300 से ज्यादा घायल

देश • अखिल भारतीय

राजस्थान को जेडएलडी संयंत्र उद्योगों को वित्तीय सहायता देने की बनेगी नीति, सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

देश • अखिल भारतीय

तमिलनाडु में हादसा, बालिका आश्रय गृह की चार छात्राओं और वार्डन की झील में डूबने से मौत

देश • अखिल भारतीय

पटाखों ने बढ़ाई उत्तर भारत की मुश्किलें, दिल्ली में पिछले पांच साल की सबसे प्रदूषित दीवाली; पहाड़ों पर भी हवा हुई जहरीली

देश • अखिल भारतीय

अब ना छूटेगा कोई इलाका, ना होगी दोहरी गिनती; विशेष ऐप से जनगणना के लिए तैयार हुए 24.25 लाख डिजिटल ब्लॉक

देश • अखिल भारतीय

'48 घंटे से अधिक हिरासत में सरकारी कर्मचारी का स्वतः होगा निलंबन', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

देश • अखिल भारतीय

अल नीनो की वजह से 2027 में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड? WMO की चेतावनी से दुनिया में बढ़ी चिंता

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल