मंगलवार, 10 नवंबर 2026 07:18 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
देश अखिल भारतीय 12,668 व्यूज

तमिलनाडु में हादसा, बालिका आश्रय गृह की चार छात्राओं और वार्डन की झील में डूबने से मौत

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 05:00 AM IST
तमिलनाडु में हादसा, बालिका आश्रय गृह की चार छात्राओं और वार्डन की झील में डूबने से मौत

तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई जिले में समुद्रम झील में पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई, जिनमें एक सरकारी बालिका संरक्षण गृह की वार्डन और चार लड़कियां शामिल हैं। समुद्रम झील में पांच लोगों की डूबने से दर्दनाक मौत हुई। मृतकों में बालिका संरक्षण गृह की चार छात्राएं और वार्डन शामिल।

दीपावली अवकाश के दौरान नहाते समय हुआ यह हादसा। डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई जिले में सोमवार को पेरुमबक्कम के पास समुद्रम झील में पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई।

मरने वालों में सरकारी बालिका संरक्षण गृह की चार लड़कियां और उनकी हास्टल वार्डन शामिल हैं। यह घटना तब हुई, जब दीपावली की छुट्टियों के दौरान, लड़कियां अपनी वार्डन के साथ नहाने के लिए झील पर गई थीं। मरने वालों की पहचान शेल्टर होम की वार्डन थेनमोझी, और चार लड़कियों विजयलक्ष्मी, अल्ली, भूमिका और वल्लियाम्मल के रूप में हुई है।

ये चारों लड़कियां तिरुवन्नामलाई के पास पेरुमबक्कम में स्थित एक सरकारी बालिका संरक्षण गृह में रहती थीं। जब सभी पानी में थे तभी एक लड़की डूबने लगी। इसके बाद बाकी लड़कियां भी पानी में फंस गईं, जिससे पांचों की जान चली गई।

हालांकि, असल में क्या हुआ यह ठीक-ठीक पता नहीं चल पाया है और क्या किसी ने दूसरों को बचाने की कोशिश की, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

देशभर में दीवाली की आतिशबाजी बनी जानलेवा, 24 लोगों की मौत; 300 से ज्यादा घायल

देश • अखिल भारतीय

राजस्थान को जेडएलडी संयंत्र उद्योगों को वित्तीय सहायता देने की बनेगी नीति, सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

देश • अखिल भारतीय

केंद्र के नशा मुक्त भारत के साथ मिलकर काम करेगा केरलम का ऑपरेशन तूफान, अमित शाह ने दिया था सुझाव

देश • अखिल भारतीय

पटाखों ने बढ़ाई उत्तर भारत की मुश्किलें, दिल्ली में पिछले पांच साल की सबसे प्रदूषित दीवाली; पहाड़ों पर भी हवा हुई जहरीली

देश • अखिल भारतीय

अब ना छूटेगा कोई इलाका, ना होगी दोहरी गिनती; विशेष ऐप से जनगणना के लिए तैयार हुए 24.25 लाख डिजिटल ब्लॉक

देश • अखिल भारतीय

'48 घंटे से अधिक हिरासत में सरकारी कर्मचारी का स्वतः होगा निलंबन', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

देश • अखिल भारतीय

अल नीनो की वजह से 2027 में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड? WMO की चेतावनी से दुनिया में बढ़ी चिंता

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल