मंगलवार, 10 नवंबर 2026 03:11 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 27°C
देश अखिल भारतीय 5,821 व्यूज

रेलवे स्टेशन पर कुली-व्हीलचेयर की टेंशन खत्म, अब घर बैठे कर सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग; क्या है प्रक्रिया?

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 02:06 PM IST
रेलवे स्टेशन पर कुली-व्हीलचेयर की टेंशन खत्म, अब घर बैठे कर सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग; क्या है प्रक्रिया?

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कुली और व्हीलचेयर की ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू की है। इससे बुजुर्गों और भारी सामान वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। कुली और व्हीलचेयर की ऑनलाइन बुकिंग शुरू।

बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिलेगी बड़ी राहत। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने यात्रियों के सफर को और ज्यादा आसान और आरामदायक बनाने के लिए एक बहुत ही शानदार डिजिटल पहल की है।

इसके तहत अब आपको रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही भारी-भरकम सामान उठाने के लिए कुली ढूंढने या बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए व्हीलचेयर की तलाश में परेशान नहीं होना पड़ेगा। अब ये दोनों सुविधाएं आपको घर बैठे ऑनलाइन मिल जाएंगी। जानकर चौंक गए ना।

लेकिन विश्वास कीजिए ये पूरी तरह से सच है। अब आपको स्टेशन पहुंचकर कुली-कुली चिल्लाने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है। आप घर बैठे-बैठे बीमार और बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर और भारी समाना के लिए कुली की बुकिंग कर सकते हैं।

ऐसे में अब आपके मन में यह सवाल खड़ा हो रहा होगा कि आखिर यह नई व्यवस्था क्या है और यह कैसे काम करेगी? आइए हम आपको बताते हैं। बता दें कि अजमेर रेल मंडल में आगामी 16 नवंबर 2026 से मोबाइल एप और आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कुली और व्हीलचेयर की ऑनलाइन एडवांस बुकिंग शुरू होने जा रही है।

अगर अजमेर मंडल में यह प्रयोग सफल रहा, तो आने वाले समय में इसे देश के बाकी बड़े और व्यस्त स्टेशनों पर भी लागू किया जा सकता है। देखिए अगर आपके परिवार में कोई बुजुर्ग, मरीज या दिव्यांगजन सफर कर रहे हैं, तो आप घर बैठे कुछ आसान स्टेप्स से ई-व्हीलचेयर बुक कर सकते हैं।

इस बात को ऐसे समझिए कि 16 नवंबर से आप अपने स्मार्टफोन के जरिए रेलवे के अधिकृत एप से पहले ही कुली बुक कर सकेंगे। कुली की यह बुकिंग सीधे आपके ट्रेन टिकट के PNR नंबर से जुड़ी होगी। इससे कुली को पहले से ही पता होगा कि आपकी ट्रेन किस समय आने या जाने वाली है और आपका कोच किस प्लेटफॉर्म पर रुकेगा।

इससे आपको स्टेशन पर पहुंचते ही तय समय पर कुली मिल जाएगा और आपको मोल-भाव करने या भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गौरतलब है कि रेलवे के इस पहल से बुजुर्ग और दिव्यांगजन को बड़ा फायदा मिलेगा। इन्हें अब स्टेशन पर व्हीलचेयर या सहायक ढूंढने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि स्टेशन पर पहुंचते ही मदद मिल जाएगी।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

'मैं डर से कांपने लगती थी। ', सोनिया ने अपनी किताब में इंदिरा गांधी के गुस्से के बारे में और क्या बताया?

देश • अखिल भारतीय

बियर से लेकर व्हिस्की तक। हर घूंट में बन रहा रिकॉर्ड, शराब पीने के मामले में भारतीयों ने दुनिया को पीछे छोड़ा

देश • अखिल भारतीय

'अब प्रधानमंत्री बदलने का समय आ गया है। ' 2010 में प्रणब मुखर्जी के इस सुझाव से हैरान रह गई थीं सोनिया गांधी

देश • अखिल भारतीय

'तुरंत एक्शन लेना बहुत जरूरी', दिल्ली-NCR में वाहनों से बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; मांगा एक्शन प्लान

देश • अखिल भारतीय

'मां को करियर और बच्चे में से किसी एक को चुनने की जरूरत नहीं', कर्नाटक हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी

देश • अखिल भारतीय

'बिलकुल नहीं' से 'ठीक है' और फिर 'No' तक। सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था पीएम का पद

देश • अखिल भारतीय

तमिलनाडु: होसुर में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट में हादसा, ETP टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल