पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने सोनिया गांधी की आत्मकथा में उनके पिता की प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा के दावे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। शर्मिष्ठा ने सोनिया गांधी के दावे पर किया पलटवार जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी और लेखिका शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपने पिता की प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा को लेकर सोनिया गांधी के दावों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि राजनीति में शीर्ष पद की इच्छा रखना कोई गुनाह नहीं है, खासकर तब जब उसके पीछे दशकों का लंबा अनुभव और असाधारण कार्यक्षमता हो।
अपने पिता का बचाव करते हुए शर्मिष्ठा ने यह कहा कि प्रधानमंत्री बनने की उनकी महत्वाकांक्षा के पीछे दशकों का अनुभव और एक असाधारण दिमाग था। यह पूरा विवाद सोनिया गांधी की हालिया आत्मकथा में किए गए एक खुलासे के बाद सामने आया है, जिसमें उन्होंने 2010 की एक घटना का जिक्र किया है।
सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में 2010 में प्रणब मुखर्जी के साथ हुई एक बातचीत का हवाला देते हुए लिखा है कि एक मुलाकात के दौरान प्रणब दा ने उन्हें यह सुझाव देकर चौंका दिया था कि शायद अब शीर्ष स्तर पर बदलाव का समय आ गया है। सोनिया , उन्होंने इसे प्रधानमंत्री पद की उनकी पुरानी इच्छा के संकेत के रूप में समझा था और उस वक्त उन्होंने तुरंत बातचीत का विषय बदल दिया था।
हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि प्रणब मुखर्जी ने कभी इस बात का बुरा नहीं माना और वे इस स्थिति को बहुत सहजता से ले गए थे। इस पर शर्मिष्ठा मुखर्जी ने सवाल किया, इसमें हैरान होने वाली क्या बात है? क्या महत्वाकांक्षी होना कोई अपराध है?
खासकर तब, जब इस महत्वाकांक्षा के पीछे राजनीति और शासन का दशकों लंबा अनुभव, कड़ी मेहनत और एक असाधारण दिमाग हो? उन्होंने बताया कि जब उन्होंने अपने पिता से प्रधानमंत्री बनने की उनकी इच्छा के बारे में पूछा था, तो उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया कि राजनीति में जो भी नेता काबिल है, उसमें ऐसी महत्वाकांक्षा होती ही है।
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि उनके पिता ने बहुत साधारण शुरुआत की थी और अपनी काबलियत और कड़ी मेहनत के दम पर ही सब कुछ हासिल किया। उन्हें प्रधानमंत्री का पद या कोई अन्य पद किसी पारिवारिक विरासत या वंशवाद की वजह से थाली में सजाकर नहीं मिला था। शर्मिष्ठा ने कहा, अगर कोई योग्य व्यक्ति प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा रखता है, तो इसमें गलत क्या है?
क्या सोनिया जी को इस बात से झटका लगा कि गांधी-नेहरू परिवार के बाहर का कोई व्यक्ति ऐसी महत्वाकांक्षा रखने की हिम्मत कैसे कर सकता है, और फिर उनसे इसका इशारा करने की भी जुर्रत कर सकता है? ।
पाठक प्रतिक्रियाएं