मंगलवार, 10 नवंबर 2026 10:08 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
देश अखिल भारतीय 14,262 व्यूज

NMC की नई एडवाइजरी: फर्जी मेडिकल कॉलेजों से सावधान, एडमिशन से पहले ध्यान रखें यह बात

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 08:39 PM IST
NMC की नई एडवाइजरी: फर्जी मेडिकल कॉलेजों से सावधान, एडमिशन से पहले ध्यान रखें यह बात

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने छात्रों और अभिभावकों को फर्जी मेडिकल कॉलेजों और बिना अनुमति वाले एमबीबीएस पाठ्यक्रमों से सावधान रहने की सलाह दी है। एनएमसी ने फर्जी मेडिकल कॉलेजों से बचने की सलाह दी है। दाखिले से पहले कॉलेज की नियामक मान्यता, प्रामाणिकता की जांच करें।

अनधिकृत एजेंटों, निजी खातों के माध्यम से भुगतान से बचें। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी है कि किसी भी मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने या फीस जमा करने से पहले कॉलेज की नियामकीय मान्यता, प्रामाणिकता की जांच कर लें।

बिना अनुमति के मेडिकल कोर्स चलाने वाले संस्थानों के मामले सामने आने के बाद यह एडवाइजरी जारी की गई है। एनएमसी ने यह एडवाइजरी सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद जारी की है। 'आयशा जैन बनाम एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा एवं अन्य' से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एनएमसी समेत नियामक संस्थाओं को निर्देश दिया था कि वे छात्रों और अभिभावकों को किसी शिक्षण संस्थान से जुड़ने से पहले उसकी प्रामाणिकता की जांच करने के प्रति आगाह करें।

यह निर्देश एक कथित फर्जी मेडिकल कॉलेज के संदर्भ में दिया गया था। आयोग ने एमबीबीएस पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों को यह जांचने की सलाह दी है कि कॉलेज आयोग की ओर से प्रकाशित मेडिकल कॉलेजों की आधिकारिक सूची में शामिल है या नहीं और संबंधित शैक्षणिक वर्ष के लिए उसे अनुमति मिली है या नहीं।

आयोग ने स्पष्ट की है कि किसी कॉलेज का आधिकारिक सूची में शामिल होना या पहले के वर्षों में मिली मंजूरी इस बात की गारंटी नहीं है कि उसे अगले शैक्षणिक सत्र में दाखिला देने की अनुमति भी है। एनएमसी और मेडिकल आकलन एवं रेटिंग बोर्ड के आधिकारिक रिकार्ड के जरिये कॉलेज के कोर्स, मान्यता और स्वीकृत सीटों की संख्या की पुष्टि करें।

संस्थानों के ब्रोशर, वेबसाइट, विज्ञापन, इंटरनेट मीडिया पोस्ट और कथित अनुमति पत्रों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। काउंसलिंग के जरिये होने वाले दाखिलों के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) या संबंधित राज्य और केंद्रशासित प्रदेश की आधिकारिक काउंसलिंग अथारिटी समेत आधिकारिक माध्यमों का इस्तेमाल करें।

आयोग ने अनधिकृत एजेंटों, निजी बैंक खातों या ऐसे बिचौलियों को दाखिले के नाम पर पैसे देने को लेकर भी आगाह की है। आयोग ने कहा कि किसी विशेष उद्देश्य के लिए किसी एक प्राधिकरण की ओर से दी गई मंजूरी, पंजीकरण या मान्यता को एमबीबीएस पाठ्यक्रम चलाने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की अनुमति नहीं माना जाना चाहिए।

एनएमसी ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी फर्जी मेडिकल कॉलेज, बिना अनुमति चलाए जा रहे एमबीबीएस पाठ्यक्रम, फर्जी अनुमति पत्र या धोखाधड़ी वाले दाखिला प्रस्ताव की जानकारी मिलती है, तो इसकी शिकायत एनएमसी और अन्य सक्षम प्राधिकरणों से करें। एनएमसी ने स्पष्ट किया कि फार्मेसी, नर्सिंग, आयुर्वेद तथा संबद्ध और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े पाठ्यक्रम अलग-अलग वैधानिक या सक्षम नियामक प्राधिकरणों के दायरे में आते हैं।

इसलिए इन पाठ्यक्रमों की मान्यता और नियामक स्थिति की जांच संबंधित प्राधिकरण से ही करनी चाहिए। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

कब साफ होगी दिल्ली-NCR की हवा, वायु प्रदूषण पर मौसम विभाग का नया अपडेट

देश • अखिल भारतीय

NSG के ब्लैक कैट कमांडो को हीट स्ट्रोक से बचाएगी नाइको से बनी यूनिफॉर्म, 44 डिग्री तापमान में भी जवान रहेंगे सुरक्षित

देश • अखिल भारतीय

'महिलाएं NCW को समझें अपना मायका', राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर का बयान; बोलीं- हर साल आती हैं 1.5 लाख शिकायतें

देश • अखिल भारतीय

केरलम में हिंदू-मुस्लिम एकता के मिसाल बने दो मुस्लिम भाई, हिंदू महिला की चिता को दी मुखाग्नि

देश • अखिल भारतीय

एथनॉल मामले में गड़बड़ी मिली तो जांच का दायरा बढ़ाएगा केरलम

देश • अखिल भारतीय

क्लिंटन की 'पुरानी आदत', सरकोजी का घमंड और डायना का शाही अंदाज: सोनिया ने खोले वैश्विक नेताओं के दिलचस्प राज

देश • अखिल भारतीय

'क्या महत्वाकांक्षी होना अपराध है?', प्रणब मुखर्जी की बेटी ने सोनिया गांधी के खुलासे पर किया पलटवार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल