मंगलवार, 10 नवंबर 2026 09:26 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
देश अखिल भारतीय 11,150 व्यूज

एथनॉल मामले में गड़बड़ी मिली तो जांच का दायरा बढ़ाएगा केरलम

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 08:11 PM IST
एथनॉल मामले में गड़बड़ी मिली तो जांच का दायरा बढ़ाएगा केरलम

एथनॉल मिलावट मामले में केरल सरकार की बड़ी जांच शुरू जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। कर्नाटक के बाद केरलम की कांग्रेस सरकार भी पेट्रोल में तय सीमा से ज्यादा एथनाल मिलाने के मामले की जांच करा रही है। फिलहाल राज्य के चार जिलों में पेट्रोल पंपों से नमूने एकत्र किए गए हैं।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि अगर कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो नागरिक आपूर्ति विभाग जांच का दायरा बढ़ा देगा। अन्य जिलों में भी पेट्रोल पंपों की जांच की जाएगी। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने पेट्रोल में निर्धारित 20 प्रतिशत की सीमा से ज्यादा एथनाल मिलाए जाने का आरोप लगाया है।

केरलम के नागरिक आपूर्ति विभाग ने सोमवार को राज्य के चार जिलों तिरुअनंतपुरम, एर्नाकुलम, कोझिकोड और कन्नूर में नौ पेट्रोल पंपों से नमूने जुटाए। राज्य के नागरिक आपूर्ति मंत्री अनूप जैकब ने कहा है कि कर्नाटक में सामने आए आरोपों के अलावा केरलम में भी वाहनों को नुकसान पहुंचने की शिकायतें मिली हैं।

इसलिए राज्य सरकार ने जांच के आदेश देने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि विभिन्न पेट्रोल पंपों से नमूने एकत्र किए जा रहे हैं और उन्हें सरकारी प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच के नतीजे दस दिन के अंदर आने की उम्मीद है।

जैकब ने कहा कि जांच में एथनाल की मात्रा निर्धारित सीमा से ज्यादा पाई जाती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

NMC की नई एडवाइजरी: फर्जी मेडिकल कॉलेजों से सावधान, एडमिशन से पहले ध्यान रखें यह बात

देश • अखिल भारतीय

NSG के ब्लैक कैट कमांडो को हीट स्ट्रोक से बचाएगी नाइको से बनी यूनिफॉर्म, 44 डिग्री तापमान में भी जवान रहेंगे सुरक्षित

देश • अखिल भारतीय

'महिलाएं NCW को समझें अपना मायका', राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर का बयान; बोलीं- हर साल आती हैं 1.5 लाख शिकायतें

देश • अखिल भारतीय

केरलम में हिंदू-मुस्लिम एकता के मिसाल बने दो मुस्लिम भाई, हिंदू महिला की चिता को दी मुखाग्नि

देश • अखिल भारतीय

क्लिंटन की 'पुरानी आदत', सरकोजी का घमंड और डायना का शाही अंदाज: सोनिया ने खोले वैश्विक नेताओं के दिलचस्प राज

देश • अखिल भारतीय

'क्या महत्वाकांक्षी होना अपराध है?', प्रणब मुखर्जी की बेटी ने सोनिया गांधी के खुलासे पर किया पलटवार

देश • अखिल भारतीय

गांधी परिवार में कैसे आई थी दरार? मेनका से रिश्तों पर सोनिया ने किया बड़ा खुलासा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल