बुधवार, 11 नवंबर 2026 12:26 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
देश अखिल भारतीय 3,642 व्यूज

ऑपरेशन ब्लू स्टार से गुजरात दंगो तक: सोनिया गांधी की किताब ने खोले विवादों के अध्याय, आत्मकथा की बड़ी बातें

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 11:16 PM IST
ऑपरेशन ब्लू स्टार से गुजरात दंगो तक: सोनिया गांधी की किताब ने खोले विवादों के अध्याय, आत्मकथा की बड़ी बातें

सोनिया गांधी की संस्मरणात्मक पुस्तक 'बिलान्गिंग: ए जर्नी आफ लव' ने ऑपरेशन ब्लू स्टार, सिख विरोधी दंगों और गुजरात दंगों पर उनके नजरिये से नए विवाद खड़े कर दिए हैं। सोनिया गांधी की किताब ने खोले विवादों के अध्याय सोनिया गांधी की किताब 'बिलान्गिंग' ने राजनीतिक विवाद छेड़ा।

ऑपरेशन ब्लू स्टार, 1984 सिख विरोधी दंगों पर नए खुलासे। गुजरात दंगों पर सोनिया के विचार, भाजपा की कड़ी प्रतिक्रिया। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी संस्मरणात्मक पुस्तक 'बिलान्गिंग : ए जर्नी आफ लव' में विभिन्न घटनाओं, मुद्दों, नेताओं और निकट संबंधियों पर जो कुछ अपने नजरिये से लिखा है उससे कुछ नई जानकारी सामने आने के साथ ही विवादों का पिटारा भी खुल गया है। उनके संस्मरण के कुछ अंशों पर भाजपा ने उन्हें और कांग्रेस को सवालों के साथ घेरना शुरू कर दिया है।

कांग्रेस नेता भी भाजपा की आपत्तियों पर पलटवार कर रहे हैं। अपने संस्मरण में सोनिया ने ऑपरेशन ब्लू स्टार से लेकर सिख विरोधी दंगों व गुजरात दंगों और संप्रग के दौर के शासनकाल को जिस तरह पेश किया है, उसे लेकर भाजपा के साथ आम आदमी पार्टी (आप) ने भी उन पर तीखा हमला बोला है।

सोनिया ने लिखा है कि ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद स्वर्ण मंदिर की तस्वीरें और वीडियो देखकर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आंखों से आंसू छलक आए थे। 1984 में सिख विरोधी दंगों को रोकने में कार्रवाई में देरी को लेकर कांग्रेस की आलोचनाओं का बचाव करते हुए उन्होंने लिखा है कि तत्कालीन सेना प्रमुख ने नजदीकी सैन्य टुकड़ियों को तैनात नहीं करने का फैसला किया था।

गुजरात दंगों के संदर्भ में उन्होंने कहा है कि उस दौरान एक व्यक्ति ने रोते हुए मदद मांगी थी और उसकी फरियाद ने उन्हें झकझोर कर रख दिया था। सोनिया के इस संस्मरण की कुछ बातें लंबे समय तक राजनीतिक चर्चा के केंद्र में रह सकती हैं और उनका असर आगामी विधानसभा चुनावों में भी दिखाई दे सकता है।

सोनिया ने संस्मरण में कहा है कि वर्ष 1984 में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को इस बात का गहरा दुख था कि स्वर्ण मंदिर में सैन्य कार्रवाई का अंत इतने बड़े रक्तपात और जानमाल के नुकसान के साथ हुआ। उन्होंने पंजाब में ऑपरेशन ब्लू स्टार से जुड़ी घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी शिरोमणि अकाली दल के नेताओं के साथ पंजाब में शांति का रास्ता तलाशती रही थीं।

जनवरी 1984 में स्वर्ण मंदिर के बाहर एक इमारत पर खालिस्तानी झंडा फहराया गया था। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

जलवायु परिवर्तन का मंडरा रहा खतरा, 1.5 डिग्री तापमान वृद्धि की दहलीज पर दुनिया

देश • अखिल भारतीय

वयो साथी : सरकार ने बुजुर्गों के कल्याण के लिए वॉलिंटियर बनने का किया आह्वान

देश • अखिल भारतीय

नोटबंदी के 10 साल बाद भी कायम है कैश का दबदबा, क्यों भारतीयों को पसंद हैं कड़कड़ाते नोट?

देश • अखिल भारतीय

स्वच्छता अभियान में गृह मंत्रालय ने कबाड़ बेचकर कमाए 10 करोड़ रुपये

देश • अखिल भारतीय

कब साफ होगी दिल्ली-NCR की हवा, वायु प्रदूषण पर मौसम विभाग का नया अपडेट

देश • अखिल भारतीय

NMC की नई एडवाइजरी: फर्जी मेडिकल कॉलेजों से सावधान, एडमिशन से पहले ध्यान रखें यह बात

देश • अखिल भारतीय

NSG के ब्लैक कैट कमांडो को हीट स्ट्रोक से बचाएगी नाइको से बनी यूनिफॉर्म, 44 डिग्री तापमान में भी जवान रहेंगे सुरक्षित

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल