बुधवार, 11 नवंबर 2026 12:24 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
देश अखिल भारतीय 4,809 व्यूज

जलवायु परिवर्तन का मंडरा रहा खतरा, 1.5 डिग्री तापमान वृद्धि की दहलीज पर दुनिया

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 11:12 PM IST
जलवायु परिवर्तन का मंडरा रहा खतरा, 1.5 डिग्री तापमान वृद्धि की दहलीज पर दुनिया

एक नए अध्ययन , पृथ्वी औद्योगिक युग से पहले के स्तर की तुलना में 2025 के अंत तक लगभग 1. 5 डिग्री सेल्सियस गर्म हो चुकी है। धरती 2025 के अंत तक 1.

5 डिग्री सेल्सियस गर्म हुई (AI जेनेरेटेड) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जलवायु परिवर्तन का खतरा अब भविष्य की चिंता नहीं, बल्कि आज की हकीकत बन चुका है। वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी अब उस स्तर के बेहद करीब पहुंच गई है, जिसे विज्ञानी जलवायु संकट का अहम पड़ाव मानते हैं।

नए अध्ययन के मुताबिक लगभग पूरी धरती औद्योगिक युग से पहले के स्तर की तुलना में लगभग 1. 5 डिग्री सेल्सियस तक (90 से 94 प्रतिशत) तक वर्ष 2025 के अंत में ही गर्म हो गई थी। इसका मतलब है कि दुनिया के कई हिस्से पहले ही उस तापमान के बेहद करीब पहुंच चुके हैं, जिसे पार करने से बचने के लिए वैश्विक प्रयास किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि करीब 200 देशों ने 2015 में पेरिस समझौता अपनाया था। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि जलवायु परिवर्तन के सबसे गंभीर प्रभावों से बचने के लिए वैश्विक तापमान वृद्धि को औद्योगिक युग से पहले के स्तर की तुलना में 1. 5 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं बढ़ने दिया जाए।

नेचर क्लाइमेट चेंज पत्रिका में प्रकाशित इस अध्ययन में औद्योगिक युग से पहले के समय की तुलना में दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों में तापमान वृद्धि का आकलन किया गया है। कनाडा के यूनिवर्सिटी आफ विक्टोरिया के पैसिफिक क्लाइमेट इम्पैक्ट्स कंसोर्टियम के शोधकर्ता टोंग ली ने कहा कि क्षेत्रीय स्तर पर भी मौजूदा तापमान वृद्धि 1.

5 डिग्री वाली स्थिति के करीब पहुंच चुकी है। ऐसे में सभी क्षेत्रों को जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने की तैयारी करनी होगी। अध्ययन , इंसानी गतिविधियों के कारण दुनिया के जमीन वाले हिस्सों का औसत तापमान औद्योगिक युग से पहले की तुलना में करीब 1.

9 डिग्री सेल्सियस बढ़ चुका है। जमीन का तापमान समुद्र के मुकाबले तेजी से बढ़ता है। इसका असर खासतौर पर उत्तरी ध्रुव के आसपास के इलाकों में ज्यादा दिखाई दे रहा है।

यह अध्ययन ऐसे समय आया है जब दुनियाभर के नेता, नीति-निर्माता और शोधकर्ता सोमवार से तुर्किये के अंताल्या में शुरू हो रहे संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन यानी सीओपी31 के लिए जुट रहे हैं। पैसिफिक क्लाइमेट इम्पैक्ट्स कंसोर्टियम के सांख्यिकीविद् विज्ञानी फ्रांसिस ज्वियर्स ने कहा, 1.

5 डिग्री सेल्सियस तापवृद्धि से जुड़े जलवायु जोखिम अब भविष्य की चिंता नहीं रह गए हैं; दुनियाभर में लोग पहले से ही इनका अनुभव कर रहे हैं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

वयो साथी : सरकार ने बुजुर्गों के कल्याण के लिए वॉलिंटियर बनने का किया आह्वान

देश • अखिल भारतीय

ऑपरेशन ब्लू स्टार से गुजरात दंगो तक: सोनिया गांधी की किताब ने खोले विवादों के अध्याय, आत्मकथा की बड़ी बातें

देश • अखिल भारतीय

नोटबंदी के 10 साल बाद भी कायम है कैश का दबदबा, क्यों भारतीयों को पसंद हैं कड़कड़ाते नोट?

देश • अखिल भारतीय

स्वच्छता अभियान में गृह मंत्रालय ने कबाड़ बेचकर कमाए 10 करोड़ रुपये

देश • अखिल भारतीय

कब साफ होगी दिल्ली-NCR की हवा, वायु प्रदूषण पर मौसम विभाग का नया अपडेट

देश • अखिल भारतीय

NMC की नई एडवाइजरी: फर्जी मेडिकल कॉलेजों से सावधान, एडमिशन से पहले ध्यान रखें यह बात

देश • अखिल भारतीय

NSG के ब्लैक कैट कमांडो को हीट स्ट्रोक से बचाएगी नाइको से बनी यूनिफॉर्म, 44 डिग्री तापमान में भी जवान रहेंगे सुरक्षित

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल