छत्तीसगढ़ में जंगली हाथी ने फिर तीन को मारा (सांकेतिक तस्वीर) कॉलर से उसकी लोकेशन और व्यवहार पर नजर रखी जाएगी प्रशिक्षित हाथियों की मदद से कबरा को ट्रेंक्यूलाइज किया जाएगा अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में कबरा के नाम से कुख्यात जंगली हाथी ने दो दिन में तीन और लोगों को कुचलकर मार डाला है।
इस हाथी ने पिछले छह महीनों में 17 लोगों की जान ले ली है। दीपावली की रात सूरजपुर जिले में कृष्णा राजवाड़े व मोहनलाल कंवर को इस हाथी ने कुचलकर मार डाला। इसके बाद उसने अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर बिशुन राम को भी कुचल दिया।
हालांकि, इन हादसों के बाद भी हाथी को ट्रेंक्यूलाइज कर कॉलर आइडी लगाने की अनुमति अब तक वन मुख्यालय से नहीं मिल सकी है। सरगुजा के मुख्य वन संरक्षक डॉ. प्रणय मिश्रा ने बताया कि योजना के तहत प्रशिक्षित हाथियों की मदद से कबरा को ट्रेंक्यूलाइज किया जाएगा और कॉलर आइडी लगाई जाएगी।
फिर उसे ट्रक से हाथियों के समूह वाले घने वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। कॉलर से उसकी लोकेशन और व्यवहार पर नजर रखी जाएगी। व्यवहार नहीं बदला, तो उसे रेस्क्यू सेंटर में रखा जाएगा।
सभी संसाधन तैयार हैं और एक सप्ताह के भीतर अभियान शुरू होने की उम्मीद है। सूरजपुर के वनमंडलाधिकारी विपुल अग्रवाल ने बताया कि प्रस्ताव भेजा गया है और जल्द अनुमति मिलने की संभावना है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।
Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं