बुधवार, 11 नवंबर 2026 10:31 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
देश अखिल भारतीय 16,479 व्यूज

असम में रेल हादसा, कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 5 डिब्बे पटरी से उतरे; बचाव अभियान जारी

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 08:42 AM IST
असम में रेल हादसा, कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 5 डिब्बे पटरी से उतरे; बचाव अभियान जारी

गुवाहाटी के दिगारू में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस पटरी से उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के पांच डिब्बे और इंजन पटरी से उतरे। गुवाहाटी के पास दिगारू रेलवे स्टेशन पर हुआ यह हादसा। सभी यात्री सुरक्षित, कोई हताहत नहीं, बचाव कार्य जारी।

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। बुधवार सुबह असम में एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। गुवाहाटी के बाहरी इलाके दिगारू के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के पांच डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए।

शुरुआती जानकारी , मिजोरम से कोलकाता जा रही यह यात्री ट्रेन अपने इंजन (लोकोमोटिव) समेत पटरी से उतर गई। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के CPRO का कहना है, '11 नवंबर की सुबह लगभग 06:54 बजे, असम के दिगारू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर 13125 कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस को एक दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के लिए रोका जा रहा था।

इस दौरान लोको पायलट ट्रेन की गति को नियंत्रित नहीं कर सके, जिससे ट्रेन पटरी से उतर गई। इस हादसे में इंजन और 5 कोच पटरी से उतर गए। सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है।

यात्रियों को दूसरी ट्रेन से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए हैं, और महाप्रबंधक (जनरल मैनेजर) तथा अन्य अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। ' देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

पिता को मिली दादा की संपत्ति पर पोते का अधिकार है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

देश • अखिल भारतीय

असम में रेल हादसा, इंजन समेत पटरी से उतरे सैरांग-कोलकाता एक्सप्रेस के 6 डिब्बे; कई घायल

देश • अखिल भारतीय

छत्तीसगढ़ में जंगली हाथी ने फिर तीन को मारा, छह महीनों में ली 17 की जान

देश • New Delhi

छठ यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, दिल्ली से आज पूर्व दिशा के लिए चलेंगी 31 विशेष ट्रेन

देश • अखिल भारतीय

'ऑनलाइन रिजर्वेशन पोर्टल बिल्कुल ठीक': IRCTC ने कहा- पूरी तरह अफवाह हैं सर्वर क्रैश होने की खबरें

देश • अखिल भारतीय

जलवायु परिवर्तन का मंडरा रहा खतरा, 1.5 डिग्री तापमान वृद्धि की दहलीज पर दुनिया

देश • अखिल भारतीय

वयो साथी : सरकार ने बुजुर्गों के कल्याण के लिए वॉलिंटियर बनने का किया आह्वान

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल