गुरुवार, 12 नवंबर 2026 05:15 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
देश अखिल भारतीय 2,007 व्यूज

कर्नाटक और गुजरात दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, 15,600 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे बड़ी सौगात

DARSH NEWS डेस्क • 12 Nov 2026, 03:36 AM IST
कर्नाटक और गुजरात दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, 15,600 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे बड़ी सौगात

कर्नाटक और गुजरात दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी प्रधानमंत्री मोदी 13-14 नवंबर को कर्नाटक और गुजरात जाएंगे 15,600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 और 14 नवंबर को कर्नाटक तथा गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह बेंगलुरु मेट्रो के नए चरण को हरी झंडी दिखाएंगे और कर्नाटक में 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे।

प्रधानमंत्री 13 नवंबर को बेंगलुरु में प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद तावरेकेरे से आइआइएम बेंगलुरु मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो यात्रा करेंगे। वह मैसुरु में भारत वन में पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के साथ कासमास-मैसुरु तारामंडल का उद्घाटन भी करेंगे।

पीएम मोदी मंगलुरु में 850 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित देश की सबसे बड़ी भूमिगत एलपीजी भंडारण सुविधा राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसकी क्षमता 80 हजार मीट्रिक टन है। इसके अलावा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित चार रेलवे स्टेशनों- चामराजनगर, चिकमगलूर, सकलेशपुर और सुब्रह्मण्य रोड का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री 45 किलोमीटर लंबी बागलकोट-वंडाल रेल लाइन के दोहरीकरण खंड का लोकार्पण और बेंगलुरु-मंगलुरु-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। गुजरात दौरे के दौरान मोदी बनासकांठा स्थित प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में शामिल है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

सोनिया गांधी की पसंदीदा भारतीय डिश का हुआ खुलासा, बंगाली और गुजराती खाने की हैं दीवानी

देश • अखिल भारतीय

दादा की संपत्ति में पोते को कब मिलता है हिस्सा? प्रॉपर्टी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

देश • Ahmedabad

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: अहमदाबाद-साणंद को मिला सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ शहर जोड़ी का पुरस्कार

देश • अखिल भारतीय

‘मोदी सरकार के पैरों तले जमीन खिसक चुकी है, यह रिजीम टिकने वाली नहीं’: संस्मरण में सोनिया गांधी का बड़ा दावा

देश • अखिल भारतीय

होर्मुज और फारस की खाड़ी में दो जहाजों को बनाया गया निशाना, हमले में एक भारतीय घायल

देश • अखिल भारतीय

अब WhatsApp पर सिर्फ चैटिंग नहीं, कर सकेंगे बिल पेमेंट समेत कई काम

देश • अखिल भारतीय

फिर महंगा हो सकता है दूध? अलनीनो के कारण चारे का संकट गहराने का अनुमान, पशुपालकों की आय पर भी पड़ेगा असर

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल