कुरुंग कुमे जिले में भीषण आग से बड़ा नुकसान (फोटो- सोशल मीडिया) कुरुंग कुमे जिले में भीषण आग से बड़ा नुकसान डिजिटल डेस्क, ईटानगर। गुरुवार तड़के अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले के एक कस्बे में भीषण आग लग गई। इस घटना में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई और कम से कम 24 घर जलकर खाक हो गए।
डिप्टी कमिश्नर चीचुंग चुखू ने बताया कि मरने वालों में एक महिला और उसके 3 नाबालिग बच्चे (2 बेटे और 1 बेटी) शामिल हैं। महिला का पति अभी भी लापता है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी , आग तड़के 2:30 बजे लगी और तेजी से पारसी-पारलो कस्बे के आसपास के घरों में फैल गई।
इसमें 19 घर पूरी तरह जलकर राख हो गए, जबकि 5 अन्य घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि आग शायद रसोईघर से शुरू हुई होगी। चुखू ने कहा, 'मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
नुकसान का सही आकलन जांच के बाद ही हो पाएगा। ' बचाव और राहत कार्यों की निगरानी के लिए जिला मुख्यालय कोलोरियांग से अधिकारियों की एक टीम सुबह ही घटनास्थल पर पहुंच गई थी। सूत्रों , पारसी-पारलो में कोई फायर स्टेशन नहीं है।
वहीं, लगभग 38 किमी दूर कोलोरियांग में तैनात फायर टेंडर समय पर प्रभावित इलाके तक नहीं पहुंच सकी। माना जा रहा है कि समय पर अग्निशमन सहायता न मिल पाने के कारण तेजी से फैलती आग पर काबू पाने के प्रयासों में बाधा आई। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।
Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं