CREA के विश्लेषण से पता चला है कि दिवाली पर दिल्ली का औसत प्रदूषण स्तर गायब PM2. 5 डेटा के कारण वास्तव में 49% अधिक हो सकता था। गायब PM2.
5 डेटा से दिल्ली प्रदूषण 49% अधिक हो सकता था जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) के ताजा विश्लेषण में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सीआरईए , दिवाली के दिन कई मॉनिटरिंग स्टेशनों से PM2.
5 का डेटा गायब होने की वजह से शहर का औसत प्रदूषण स्तर असल में 49 प्रतिशत तक ज्यादा दर्ज हो सकता था। अगर ये गायब रीडिंग 1000 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर (माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) दर्ज की गई होतीं, तो दिल्ली का औसत PM2. 5 स्तर 269 से बढ़कर 400 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक पहुंच जाता।
PM2. 5 का राष्ट्रीय दैनिक मानक 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर है, जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की सुरक्षित सीमा सिर्फ 15 माइक्रोग्राम है। यह विश्लेषण केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के बयान के एक दिन बाद आया है।
जिसमें बोर्ड ने बताया था कि उनके स्टेशनों के सिस्टम सिर्फ 1000 माइक्रोग्राम तक पार्टिकुलेट मैटर मापने के लिए सेट थे। इसलिए दिवाली की रात कई घंटों तक वे इससे ज्यादा रीडिंग नहीं दिखा पाए। बोर्ड ने यह भी कहा कि औसत AQI निकालते समय इन ऊंची रीडिंग को शामिल नहीं किया गया।
वहीं, CREA का कहना है कि अगर 400 माइक्रोग्राम के स्तर को भी शामिल किया जाता, तो सोमवार को शहर का AQI 344 (बहुत खराब) से बढ़कर गंभीर श्रेणी के करीब पहुंच जाता। AQI की गणना PM2. 5 सहित 8 प्रदूषकों के आधार पर की जाती है।
दिवाली की रात प्रदूषण चरम पर था। तब कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर पार्टिकुलेट मैटर का स्तर 1000 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से ऊपर चला गया। इसके बाद CPCB ने कई घंटों तक यह डेटा देना बंद कर दिया।
दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) 60 में से 43 स्टेशनों का संचालन करती है। उसने दिवाली की रात के आंकड़े दर्ज किए, जो 1000 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से पार हो गए। कम से कम 11 जगहों पर PM2.
5 का प्रति घंटा स्तर 2000 से ऊपर था। चार जगहों पर यह 3000 से भी ज्यादा पहुंच गया। CPCB सभी 60 स्टेशनों से डेटा इकट्ठा करके AQI जारी करता है।
इनमें से एक स्टेशन पिछले कुछ महीनों से बंद है। हालिया विश्लेषण में 8 नवंबर शाम 4 बजे से 9 नवंबर शाम 4 बजे तक 59 स्टेशनों के प्रति घंटा PM2. 5 डेटा की जांच की गई।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं