गुरुवार, 12 नवंबर 2026 10:01 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
देश अखिल भारतीय 16,944 व्यूज

यूजीसी नेट और जेईई मेन के प्रश्नपत्रों में नहीं दिखेंगी अनुवाद की गलतियां, एनटीए ने बदला सिस्टम

DARSH NEWS डेस्क • 12 Nov 2026, 08:30 PM IST
यूजीसी नेट और जेईई मेन के प्रश्नपत्रों में नहीं दिखेंगी अनुवाद की गलतियां, एनटीए ने बदला सिस्टम

एनटीए ने बदला प्रश्नपत्र चेक करने का सिस्टम (फाइल फोटो) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में । यूजीसी नेट, जेईई मेन सहित राष्ट्रीय स्तर की दूसरी परीक्षाओं में पिछले कुछ सालों में जिस तरह से प्रश्नों और अनुवाद से जुड़ी गलतियां सामने आ रही थी, उससे बचने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) इस बार पहले से सतर्क है।

जिसमें प्रश्नों और उसके अलग-अलग भाषाओं में होने वाले अनुवाद की चार स्तरों पर जांचने का फैसला लिया है। उनमें सबसे पहले इस बात पर फोकस किया जा रहा है, कि जो प्रश्न तैयार किए जा रहे है, उनमें तथ्यात्मक रूप से कोई गलतियां न हो। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ महीनों में होने वाली यूजीसी नेट व जेईई मेन की परीक्षा में यह सुधार देखने को मिलेगा।

एनटीए ने इसके साथ ही ऐसी गलतियों को बचने के लिए जो अन्य कदम उठा रही है, उनमें व्याकरण व अनुवाद को लेकर कोई गलती न हो। वहीं प्रश्नों के साथ उत्तर के जो विकल्प दिए जा रहे है,उनमें सही विकल्प मौजूद है या नहीं। इसके अतिरिक्त प्रश्न सही फार्मेट में ही तैयार हो और उनकी टाइपिंग में कहीं कोई गलती न हो, इन चीजों पर भी नजर रखी जा रही है।

एनटीए से जुड़े सूत्रों की मानें तो पिछले साल यूजीसी नेट में जिस तरह से इस तरह बड़े पैमाने पर त्रुटियां देखने को मिली थी, उसके बाद तो काफी सतर्कता बरती जा रही है। इस दौरान प्रश्नों और अनुवाद की जांच के लिए विशेषज्ञों की एक टीम लगाई गई है, जो गोपनीय तरीके से परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के बैंक को तैयार कर रहे है।

वै से भी पिछले साल प्रश्नों से जुड़ी बड़े पैमाने पर त्रुटियों के मिलने के बाद एनटीए ने लंबे समय से जुड़े करीब छह सौ विशेषज्ञों को हटा दिया था। साथ ही नए सिरे से विशेषज्ञों को नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की है। जो अभी भी जारी है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों से सभी परीक्षाओं में प्रश्नों की त्रुटियां देखने को मिल रही थी। इसके चलते कई बार प्रश्नों को रद करना भी पड़ा था। पिछले साल तो यूजीसी के तीन विषयों की परीक्षाओं में इतनी अधिक त्रुटियां मिली थी, कि एनटीए को उन विषयों की पूरी परीक्षा को ही रद करना पड़ा था।

इससे पहले नीट पेपर लीक मामले को लेकर एनटीए पहले से मुश्किलों में घिरी हुई थी। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

FCRA बिल 2026 के विरोध में उतरे ईसाई समूह, JPC बैठक में की वापसी की मांग; RSS ने किया समर्थन

देश • अखिल भारतीय

'आधुनिक युद्ध में दुश्मन को चौंकाने की क्षमता मजबूत रखना बेहद जरूरी', वायुसेना कमांडरों के सम्मेलन में बोले राजनाथ सिंह

देश • अखिल भारतीय

पीएम मोदी के कनाडा दौरे से पहले अंतिम चरण में FTA , AI और डेटा इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने पर चर्चा

देश • अखिल भारतीय

बेंगलुरु में पति ने सामूहिक दुष्कर्म की झूठी शिकायत दर्ज कराने के लिए पत्नी पर बनाया दबाव, शिकायत दर्ज

देश • अखिल भारतीय

16 नवंबर को मनीला जाएंगे PM मोदी, आसियान व ईस्ट एशिया समिट में लेंगे हिस्सा; ट्रंप से भी हो सकती मुलाकात

देश • अखिल भारतीय

'हर गली में हर खबर पर विशेषज्ञ मौजूद हैं', पीएम मोदी ने बताया मीडिया का बदलता स्वरूप

देश • अखिल भारतीय

कौन हैं भारतीय मूल की आरती शाह? एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग के भविष्य से जुड़ा है कनेक्शन

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल