गुरुवार, 12 नवंबर 2026 10:00 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
देश अखिल भारतीय 18,889 व्यूज

'आधुनिक युद्ध में दुश्मन को चौंकाने की क्षमता मजबूत रखना बेहद जरूरी', वायुसेना कमांडरों के सम्मेलन में बोले राजनाथ सिंह

DARSH NEWS डेस्क • 12 Nov 2026, 09:08 PM IST
'आधुनिक युद्ध में दुश्मन को चौंकाने की क्षमता मजबूत रखना बेहद जरूरी', वायुसेना कमांडरों के सम्मेलन में बोले राजनाथ सिंह

आधुनिक युद्ध में चौंकाने की क्षमता मजबूत होना जरूरी : राजनाथ (फोटो- ) रक्षा मंत्री ने 'चौंकाने वाले तत्व' की मजबूती पर जोर दिया। खुफिया, निगरानी क्षमताएं बढ़ाने और प्रणालियों में तालमेल पर बल। ड्रोन, साइबर युद्ध जैसी उभरती चुनौतियों के लिए तैयारी आवश्यक।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को सेना से आधुनिक युद्ध से उत्पन्न पारंपरिक और उभरते खतरों से निपटने के लिए आपरेशनल तैयारी बनाए रखने के लिए ‘चौंकाने वाले तत्व’ के आक्रामक एवं रक्षात्मक दोनों पहलुओं की मजबूती और उन्हें कायम रखने का आह्वान किया।

दिल्ली में वायुसेना कमांडरों के सम्मेलन में राजनाथ ने खुफिया व निगरानी क्षमताओं को लगातार मजबूत करने, प्रणालियों के बीच तालमेल बढ़ाने और संभावित खतरों के सामने आने से पहले उन्हें पहचानने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा, 'हमारी सेनाओं को ऐसी क्षमताएं और तरीके विकसित करने चाहिए, जिससे शत्रु को प्रतिक्रिया देने या संभलने का मौका ही न मिले।

साथ ही यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि दुश्मन की किसी अप्रत्याशित चाल से हम कभी हैरान न हों। चौंकाने की कार्रवाई पारंपरिक और इलेक्ट्रानिक, दोनों तरह की हो सकती है। ' रक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान युद्ध पारंपरिक युद्धक्षेत्रों से आगे बढ़कर गैर-संपर्क वाले क्षेत्रों तक फैल रहे हैं, जहां मिसाइलें, ड्रोन और उन्नत हथियार प्रणालियां अहम भूमिका निभा रही हैं।

रूस-यूक्रेन और इजरायल-हमास युद्धों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ड्रोन और वायु रक्षा प्रणालियां आधुनिक युद्ध की अहम घटक बनकर उभरी हैं। उन्होंने कमांडरों से कामिकेज ड्रोन, निगरानी और ड्रोन-रोधी अभियानों जैसी उभरती चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आग्रह किया। रक्षा मंत्री ने भारतीय वायुसेना से इलेक्ट्रानिक, साइबर और अंतरिक्ष सहित युद्ध के उभरते क्षेत्रों के लिए विशेष सिद्धांत और ढांचे विकसित करने का भी आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में बेहतर तैयारी से भविष्य की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता मजबूत होगी। राजनाथ ने कहा, 'भविष्य के युद्धों में जीत केवल विमानों की संख्या पर निर्भर नहीं होगी, बल्कि उन्नत तकनीक, जवाब देने की गति और तैयारियों की सटीकता पर भी निर्भर करेगी।

' उन्होंने कमांडरों से इन उभरती चुनौतियों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और उन्हें संस्थागत सोच, योजना तथा अभियानगत प्रक्रियाओं में शामिल करने का आग्रह किया। अग्निवीरों को दो वर्ष के सेवा विस्तार पर रक्षा मंत्री ने कहा कि यह फैसला सेनाओं से मिली प्रतिक्रिया के बाद लिया गया है।

उन्होंने नीति संबंधी फैसलों में सेनाओं के सुझाव शामिल करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई एवं विश्वास जताया कि अग्निवीरों के लिए सेवा का दूसरा कार्यकाल तीनों सेनाओं को और मजबूत करने में मदद करेगा। (समाचार एजेंसी के इनपुट के साथ) देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

FCRA बिल 2026 के विरोध में उतरे ईसाई समूह, JPC बैठक में की वापसी की मांग; RSS ने किया समर्थन

देश • अखिल भारतीय

पीएम मोदी के कनाडा दौरे से पहले अंतिम चरण में FTA , AI और डेटा इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने पर चर्चा

देश • अखिल भारतीय

बेंगलुरु में पति ने सामूहिक दुष्कर्म की झूठी शिकायत दर्ज कराने के लिए पत्नी पर बनाया दबाव, शिकायत दर्ज

देश • अखिल भारतीय

यूजीसी नेट और जेईई मेन के प्रश्नपत्रों में नहीं दिखेंगी अनुवाद की गलतियां, एनटीए ने बदला सिस्टम

देश • अखिल भारतीय

16 नवंबर को मनीला जाएंगे PM मोदी, आसियान व ईस्ट एशिया समिट में लेंगे हिस्सा; ट्रंप से भी हो सकती मुलाकात

देश • अखिल भारतीय

'हर गली में हर खबर पर विशेषज्ञ मौजूद हैं', पीएम मोदी ने बताया मीडिया का बदलता स्वरूप

देश • अखिल भारतीय

कौन हैं भारतीय मूल की आरती शाह? एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग के भविष्य से जुड़ा है कनेक्शन

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल