इसरो ने श्रीहरिकोटा में अपने भरोसेमंद रॉकेट PSLV के संशोधित तीसरे चरण का ग्राउंड स्टैटिक टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा किया है। दो नाकामियों के बाद मॉडिफाइड PSLV के तीसरे स्टेज का सफल टेस्ट इसरो ने PSLV के संशोधित तीसरे चरण का सफल ग्राउंड टेस्ट किया। यह परीक्षण लगातार दो मिशनों की तकनीकी खामियों के बाद हुआ।
सफलता से PSLV की विश्वसनीयता पुनः स्थापित करने में मदद मिलेगी। डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। इसरो ने अपने सबसे भरोसेमंद रॉकेट 'पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल' की विश्वसनीयता को फिर से स्थापित करने की दिशा में एक बड़ी और निर्णयक सफलता हासिल की है।
इसरो ने गुरुवार को जानकारी दी कि श्री हरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में रॉकेट के संशोधित तीसरे चरण का ग्राउंड स्टैटिक टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। यह सफल परीक्षण PSLV के लगातार दो मिशनों में आई तकनीकी खामियों के बाद किया गया है, जिनमें रॉकेट के तीसरे चरण में समस्या के कारण मिशन असफल हो गए थे।
इसरो ने बताया कि सिस्टम को पहले से अधिक मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए इसके डिजाइन मार्जिन, कच्चे माल की गुणवत्ता, असेंबली प्रक्रिया और जांच मानकों की गहन समीक्षा की गई थी। इसके बाद PS3 सॉलिड मोटर में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए। नोजल कॉन्फिगरेशन को उन्नत किया गया और मैकेनिकल इंटरफेस को पहले से ज्यादा मजबूत बनाया गया।
किसी भी तरह के रिसाव या दबाव की कमी को रोकने के लिए सीलिंग प्रणालियों में अतिरिक्त रिडंडेंसी जोड़ी गई है। कच्चे माल की स्वीकृति, मोटर असेंबली, इंटीग्रेशन और परिवहन के विभिन्न चरणों में अपडेटेड नॉन-डिस्ट्रक्टिव टेस्टिंग प्रक्रियाओं को लागू किया गया है। PSLV भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की रीढ़ रहा है, लेकिन बीते एक साल में लगातार दो झटकों ने इसकी साख पर सवाल खड़े कर दिए थे।
ये बदलाव मई 2025 में PSLV-C61/EOS-09 और जनवरी 2026 में PSLV-C62/EOS-N1 मिशनों में आई असफलताओं के बाद किए गए हैं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं