Gen Z को Work From Home से ज्यादा पसंद आ रहा ऑफिस, मिलेनियल्स को भी छोड़ा पीछे, जानें वजहवर्क फ्रॉम होम को लंबे समय से युवाओं की पहली पसंद माना जाता रहा है। खासकर Gen Z के बारे में यह धारणा है कि वे ऑफिस जाने के बजाय घर से काम करना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन अब एक नए ग्लोबल सर्वे ने इस सोच को बदलने वाले संकेत दिए हैं।
सर्वे के मुताबिक, Gen Z के युवा कर्मचारी मिलेनियल्स के मुकाबले हफ्ते में ज्यादा दिन ऑफिस जाकर काम करना चाहते हैं। आखिर ऐसा क्या है जो युवाओं को ऑफिस की ओर आकर्षित कर रहा है? क्या इसकी वजह बेहतर करियर ग्रोथ है या फिर टीम के साथ काम करने का मौका?
आइए समझते हैं। हफ्ते में कितने दिन ऑफिस जाना चाहते हैं Gen Z? रियल एस्टेट कंसल्टेंसी कंपनी Savills के 3 नवंबर को जारी किए गए Impacts Generational Preferences Survey के मुताबिक, Gen Z के कर्मचारी हफ्ते में औसतन 3.
4 दिन ऑफिस जाकर काम करना पसंद करते हैं। इस सर्वे में 1997 से 2012 के बीच जन्मे लोगों को Gen Z की श्रेणी में रखा गया है। वहीं, युवा मिलेनियल्स हफ्ते में औसतन 3.
2 दिन और अधिक उम्र वाले मिलेनियल्स 3. 3 दिन ऑफिस जाना चाहते हैं। दिलचस्प बात यह है कि Gen Z की ऑफिस जाने की पसंद Generation X और Baby Boomers के काफी करीब है।
इन दोनों पीढ़ियों के कर्मचारी हफ्ते में औसतन 3. 5 दिन ऑफिस जाकर काम करना पसंद करते हैं। इससे साफ है कि युवा कर्मचारियों के लिए ऑफिस सिर्फ अटेंडेंस लगाने या काम पूरा करने की जगह नहीं है।
वे इसे नई स्किल सीखने, सीनियर्स से मार्गदर्शन लेने और प्रोफेशनल नेटवर्क बनाने के अवसर के तौर पर भी देखते हैं। Gen Z भले ही हफ्ते में ज्यादा दिन ऑफिस जाना चाहती हो, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह अपनी निजी जिंदगी और काम के बीच संतुलन को नजरअंदाज करना चाहती है।
Savills के सर्वे में शामिल Gen Z के 100% कर्मचारियों ने Work-Life Balance को जरूरी या बेहद जरूरी बताया। यानी युवा कर्मचारी ऑफिस में काम करने के अवसर चाहते हैं, लेकिन साथ ही अपनी निजी जिंदगी, आराम और दूसरी जिम्मेदारियों के लिए भी पर्याप्त समय चाहते हैं। सर्वे में एक और दिलचस्प बात सामने आई।
अलग-अलग पीढ़ियों के कर्मचारी फिलहाल हफ्ते में औसतन करीब चार दिन ऑफिस जा रहे हैं, जबकि उनकी पसंद इससे कम दिनों की है। इससे संकेत मिलता है कि Hybrid Working यानी कुछ दिन ऑफिस और कुछ दिन घर से काम करने का मॉडल अभी भी कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण बना हुआ है। Gen Z की ऑफिस को लेकर पसंद सिर्फ वर्कस्टेशन और AC तक सीमित नहीं है।
युवा कर्मचारी चाहते हैं कि ऑफिस का माहौल ऐसा हो, जहां वे बेहतर तरीके से काम कर सकें और अपनी प्रोफेशनल ग्रोथ पर भी ध्यान दे सकें। Savills के सर्वे के मुताबिक, सभी पीढ़ियों के कर्मचारियों ने अच्छी Wi-Fi सुविधा को सबसे ज्यादा अहमियत दी। Gen Z के लिए इसके बाद बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी और शांति से काम करने की जगह महत्वपूर्ण है।
हालांकि, ऑफिस पहुंचने में लगने वाला समय भी युवाओं के लिए एक बड़ी चुनौती है। सर्वे के मुताबिक, Gen Z के 46% कर्मचारियों को ऑफिस पहुंचने में 41 मिनट या उससे ज्यादा समय लगता है। यह आंकड़ा सर्वे में शामिल सभी पीढ़ियों के मुकाबले सबसे ज्यादा है।
इसके अलावा Gen Z ऑफिस में टीमवर्क, सहकर्मियों के साथ बातचीत और नई चीजें सीखने के अवसर चाहती है। ऑफिस के आसपास रेस्टोरेंट, जिम और वेलनेस सेंटर जैसी सुविधाएं भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं। खासतौर पर जिम और Pilates स्टूडियो को लेकर युवाओं ने दिलचस्पी दिखाई।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं