शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 05:38 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 1,507 व्यूज

'नौकरी में कन्नड़ युवाओं को प्राथमिकता दें', कर्नाटक सीएम शिवकुमार ने कंपनियों से की अपील

DARSH NEWS डेस्क • 06 Nov 2026, 02:06 AM IST
'नौकरी में कन्नड़ युवाओं को प्राथमिकता दें', कर्नाटक सीएम शिवकुमार ने कंपनियों से की अपील

'नौकरी में कन्नड़ युवाओं को प्राथमिकता दें', कर्नाटक सीएम शिवकुमार कंपनियों को सहयोग देने और मोरल पुलिसिंग से बचाने का भरोसा दिलाया शिवकुमार ने कहा मैं आपसे कर्नाटक के स्थानीय उम्मीदवारों को महत्व देने का अनुरोध करता हूं । कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने निजी कंपनियों से भर्ती के दौरान कन्नड़ युवाओं को प्राथमिकता देने की अपील की।

उन्होंने कंपनियों को सरकार की ओर से पूरा सहयोग देने और मोरल पुलिसिंग या किसी तरह की दखल से बचाने का भरोसा दिलाया। 'कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी' से जुड़े एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशल युवाओं को भर्ती करने की इच्छुक कंपनियां सरकार से संपर्क कर सकती हैं।

सरकार उन्हें सुविधा मुहैया कराएगी। एक बार फिर मैं आपसे कर्नाटक के स्थानीय उम्मीदवारों को महत्व देने का अनुरोध करता हूं। ऐसा न करने पर कई तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं, लेकिन फिर भी हम आपकी रक्षा करेंगे।

शिवकुमार ने कंपनियों को सहयोग देने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही कहा कि स्थानीय उम्मीदवारों को प्राथमिकता देना कंपनियों की भी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा, आपको कन्नड़ भाषियों की भर्ती करनी चाहिए।

उनकी यह टिप्पणी कन्नड़ कार्यकर्ता टीए नारायण गौड़ा के नेतृत्व वाली कर्नाटक रक्षण वेदिके की ओर से निजी कंपनियों में कन्नड़ भाषियों के लिए रोजगार के अवसरों का आकलन करने के लिए राज्यव्यापी अभियान शुरू किए जाने के बीच आई है। स्थानीय कारोबारियों को प्रोत्साहित करेंशिवकुमार ने गुरुवार को स्वीडिश फर्नीचर खुदरा विक्रेता आईकिया के स्टोर का उद्घाटन करते हुए कहा कि कर्नाटक के छोटे उद्यमी गुणवत्तापूर्ण फर्नीचर बनाने में सक्षम हैं।

उन्होंने कंपनी से स्थानीय कारोबारियों का उपयोग करने और उन्हें प्रोत्साहित करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नाटक को अधिक प्राथमिकता दें। आइकिया में कन्नड़ लोगों को अधिक रोजगार दें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

गोली नहीं, शांति चाहिए: मणिपुर में हिंसा के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, निकाली महारैली

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सेना में जल्द शामिल हो सकती है प्रलय मिसाइल, 150 से 500 किलोमीटर के लक्ष्य को भेदने में सक्षम

खेल समाचार • अखिल भारतीय

कोविड काल में सेवा का फ्रांस ने माना लोहा, भारत के दिग्गज हार्ट सर्जन डॉ. देवी शेट्टी को ‘नाइट' से किया सम्मानित

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अब नहीं बढ़ेंगे दूध के दाम? 'जी-रामजी' योजना के तहत बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाएगी सरकार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'छात्रों की बात करने वाले राहुल केरलम के युवाओं पर चुप क्यों?', PSC धांधली को लेकर भाजपा ने साधा निशाना

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तिरुपति लड्डू मामले की आंध्र प्रदेश से बाहर नहीं होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'घर खरीदारों को मिलेगी कन्वेयंस डीड', सुप्रीम कोर्ट का पार्श्वनाथ डेवलपर्स को बड़ा निर्देश

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल