शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 05:36 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 3,063 व्यूज

सेना में जल्द शामिल हो सकती है प्रलय मिसाइल, 150 से 500 किलोमीटर के लक्ष्य को भेदने में सक्षम

DARSH NEWS डेस्क • 06 Nov 2026, 02:00 AM IST
सेना में जल्द शामिल हो सकती है प्रलय मिसाइल, 150 से 500 किलोमीटर के लक्ष्य को भेदने में सक्षम

सेना में जल्द शामिल हो सकती है प्रलय मिसाइल (फोटो- एक्स) 150 से 500 किलोमीटर के लक्ष्य को सटीकता भेद सकती है यह मिसाइल मिसाइल ने तय किए गए सभी मानकों को सफलतापूर्वक पूरा किया यह परीक्षण उपयोगकर्ता मूल्यांकन परीक्षणों के तहत किया गया । भारत ने 'प्रलय' मिसाइल के के सफल परीक्षण के साथ एक बार फिर स्वदेशी रक्षा तकनीक की ताकत दिखाई है।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने गुरुवार को ओडिशा तट के पास डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से इस अत्याधुनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। प्रलय कम दूरी की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है।

इसकी पेलोड क्षमता 500 से 1,000 किलोग्राम है। इसे डीआरडीओ ने विकसित किया है। पारंपरिक हथियार ले जाने में सक्षम यह मिसाइल 150 से 500 किलोमीटर तक के लक्ष्य को भेद सकती है।

इसमें आधुनिक गाइडेंस और नेविगेशन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाने में मदद करती है। यह अलग-अलग प्रकार के पारंपरिक वारहेड ले जाने में सक्षम है। इसकी क्वासी-बैलिस्टिक तकनीक इसे आधुनिक सामरिक हथियारों की श्रेणी में खास बनाती है।

इस सफल परीक्षण के बाद अब इस मिसाइल को जल्द ही सेना में शामिल किया जा सकता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट किया, डीआरडीओ ने ओडिशा तट से स्वदेशी रूप से विकसित मिसाइल प्रलय का उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक किया। यह परीक्षण उपयोगकर्ता मूल्यांकन परीक्षणों के तहत किया गया।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि परीक्षण के दौरान मिसाइल ने तय किए गए सभी मानकों को सफलतापूर्वक पूरा किया है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

गोली नहीं, शांति चाहिए: मणिपुर में हिंसा के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, निकाली महारैली

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'नौकरी में कन्नड़ युवाओं को प्राथमिकता दें', कर्नाटक सीएम शिवकुमार ने कंपनियों से की अपील

खेल समाचार • अखिल भारतीय

कोविड काल में सेवा का फ्रांस ने माना लोहा, भारत के दिग्गज हार्ट सर्जन डॉ. देवी शेट्टी को ‘नाइट' से किया सम्मानित

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अब नहीं बढ़ेंगे दूध के दाम? 'जी-रामजी' योजना के तहत बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाएगी सरकार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'छात्रों की बात करने वाले राहुल केरलम के युवाओं पर चुप क्यों?', PSC धांधली को लेकर भाजपा ने साधा निशाना

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तिरुपति लड्डू मामले की आंध्र प्रदेश से बाहर नहीं होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'घर खरीदारों को मिलेगी कन्वेयंस डीड', सुप्रीम कोर्ट का पार्श्वनाथ डेवलपर्स को बड़ा निर्देश

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल