शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 10:45 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
स्पेशल अखिल भारतीय 5,818 व्यूज

'प्यार करते हैं', कोमल रानी स्वर्णकार संग रोमांटिक हुए Govinda, वायरल हुईं ऐसी फोटोज, क्या करेंगी पत्नी सुनीता

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 09:59 AM IST
'प्यार करते हैं', कोमल रानी स्वर्णकार संग रोमांटिक हुए Govinda, वायरल हुईं ऐसी फोटोज, क्या करेंगी पत्नी सुनीता

Govinda and Komal Rani Swarnkar: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी और फिल्मों में वापसी को लेकर सुर्खियों में हैं। एक ओर पत्नी सुनीता आहूजा के साथ उनके रिश्ते में खटास की खबरें लगातार सामने आती रही हैं, तो दूसरी तरफ वह करीब 7 साल के लंबे अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं।

गोविंदा जल्द ही फिल्म 'रूपा' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ रानी स्वर्णकार बतौर फीमेल लीड दिखाई देंगी। सोशल मीडिया पर गोविंदा की रोमांटिक तस्वीरें हुईं वायरल फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है।

इस बीच रानी स्वर्णकार ने सोशल मीडिया पर गोविंदा के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। तस्वीरें सामने आते ही फिल्म और दोनों कलाकारों की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

गोविंदा के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार -रानी स्वर्णकार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म 'रूपा' की कुछ खूबसूरत झलकियां शेयर की हैं। तस्वीरों में गोविंदा और रानी एक-दूसरे के काफी करीब नजर आ रहे हैं। दोनों ने एक-दूसरे की बाहों में बाहें डालकर रोमांटिक अंदाज में पोज दिए हैं।

रानी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- रूपा से खूबसूरत झलक। पोस्ट के साथ उन्होंने एक रोमांटिक गाना भी लगाया है, जिसके बोल हैं- प्यार का जमाना कभी होगा न पुराना, प्यार करते हैं, करते रहेंगे नए प्रेमियों की तरह। इस गाने और तस्वीरों ने दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ा दी है।

तस्वीरों में रानी स्वर्णकार पर्पल कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने साइड पार्टेड हेयरस्टाइल और मोतियों के नेकलेस के साथ अपने लुक को पूरा किया है। वहीं गोविंदा सफेद शर्ट, ब्लेजर और ब्लैक पैंट में नजर आ रहे हैं।

दोनों का ये अंदाज फिल्म के रोमांटिक सीक्वेंस की झलक देता है। खास बात ये है कि गोविंदा ने ही रानी स्वर्णकार को फिल्म की हीरोइन के तौर पर दर्शकों से परिचित कराया था। रानी की ये पहली फिल्म है और वह इस प्रोजेक्ट के जरिए बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं।

फिल्म 'रूपा' के अलावा गोविंदा और रानी स्वर्णकार अपनी नजदीकियों को लेकर भी कई बार सुर्खियों में रह चुके हैं। दोनों को अक्सर एक साथ देखा गया है। इसी बीच गोविंदा और रानी के कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

हालांकि गोविंदा ने इन खबरों को खारिज करते हुए रानी के साथ किसी भी तरह के अफेयर की बात से इनकार किया था। दूसरी तरफ रानी ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पर एक्टर को मानसिक रूप से परेशान करने जैसे आरोप लगाए थे।

इन बयानों के बाद ये मामला और ज्यादा सुर्खियों में आ गया था। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

इस्तीफे के बाद खुले जेनसन हुआंग के एक और अफेयर के राज! 2 नहीं 3 महिलाओं से थे रिश्ते, AI इंडस्ट्री में हलचल

स्पेशल • अखिल भारतीय

छठ पर घर लौटने की आखिरी जंग! ट्रेनों में टिकट फुल, बसों में भीड़ और फ्लाइट का किराया ₹44,625 के पार

स्पेशल • अखिल भारतीय

'सिर्फ गोदाम भरने से काम नहीं चलेगा!' स्मार्ट खेती के दम पर कैसे बनेगा विकसित भारत? PM मोदी का पूरा रोडमैप

स्पेशल • अखिल भारतीय

Azam Khan डासना जेल से रात 10 बजे दिल्ली लाए गए, 4 दिन ED रिमांड पर, Akhilesh बोले- 'कोई भी लापरवाही न हो'

स्पेशल • Bhopal

200 साल पुराना 30 कैरेट का पन्ना पेंडेंट कैसे बना Kareena Kapoor के गले की फांस? कुरान की इस आयत से जुड़ा केस

स्पेशल • अखिल भारतीय

Colette Kress कौन हैं, जिन्हें मिली Nvidia की कमान? कितनी है नेटवर्थ और सैलरी? पूरा लेखा-जोखा

स्पेशल • अखिल भारतीय

Jensen Huang Resigns: अफेयर विवाद के बीच Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद कंपनी की कमान से हटे

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल