छठ महापर्व शुरू होते ही बिहार और पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। घर पहुंचने के लिए लोग ट्रेन, बस और फ्लाइट हर विकल्प आजमा रहे हैं, लेकिन कहीं कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा तो कहीं सफर का खर्च बजट बिगाड़ रहा है। कुछ रूट पर हवाई टिकट ₹44 हजार के पार पहुंच चुका है।
रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं और दिल्ली से बिहार के लिए 77 बसें भी शुरू की गई हैं। इसके बावजूद आखिरी वक्त में घर लौटने वालों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही। इस बार छठ पूजा 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होकर 16 नवंबर को उषा अर्घ्य और पारण के साथ संपन्न होगी।
ऐसे में आज उन लोगों के लिए आखिरी बड़ा मौका है, जो अब तक घर नहीं पहुंच पाए हैं। ट्रेनों में नो रूम जैसे हालात, एक दिन में बिके 37,698 टिकट बिहार जाने वाली कई प्रमुख ट्रेनों में टिकट बुकिंग बंद हो चुकी है। कई दूसरी ट्रेनों में वेटिंग इतनी लंबी है कि कंफर्म सीट मिलने की उम्मीद कम है।
सूरत के उधना स्टेशन पर भी यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यहां से बिहार के जयनगर जाने वाली ट्रेनों के लिए एक ही दिन में 37,698 टिकट खरीदे गए। भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने बिहार और आसपास के इलाकों के लिए 103 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने की व्यवस्था की है।
दक्षिण मध्य रेलवे भी नवंबर में करीब 400 स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी में है। इन सेवाओं से पटना, दरभंगा, छपरा, मुजफ्फरपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और हावड़ा जैसे शहरों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। दिल्ली से बिहार जाने वालों के लिए मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
ट्रेन नंबर 05281 मुजफ्फरपुर से 18 नवंबर को सुबह 6:30 बजे रवाना होकर 19 नवंबर को सुबह 5 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05282 आनंद विहार से 19 नवंबर को सुबह 7 बजे चलेगी और 21 नवंबर को सुबह 4:50 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर और मुरादाबाद होकर गुजरेगी।
इसके अलावा रामनगर-पाटलिपुत्र साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का एक अतिरिक्त फेरा भी तय किया गया है। ट्रेन नंबर 05080 रामनगर से 28 नवंबर को चलेगी, जबकि वापसी में 05079 पाटलिपुत्र से 29 नवंबर को रवाना होगी। इसका रास्ता गोरखपुर से होकर है।
ट्रेन में नहीं मिला टिकट? ना हों परेशान, दिवाली-छठ के लिए BSRTC ने शुरू की 200 स्पेशल बसें, देखें किराया फ्लाइट टिकट ने बढ़ाई टेंशन, ₹44,625 तक पहुंचा किराया (Flight Ticket Price) ट्रेन में सीट नहीं मिलने पर कई यात्री फ्लाइट का विकल्प देख रहे हैं। लेकिन त्योहार की मांग ने हवाई किराये भी बढ़ा दिए हैं।
13 नवंबर को मेकमायट्रिप पर उपलब्ध विकल्पों में लखनऊ से पटना का सबसे महंगा किराया 44,625 रुपये दिखा। इस रूट पर सीधी फ्लाइट भी उपलब्ध नहीं है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं