शनिवार, 21 नवंबर 2026 08:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 7,754 व्यूज

विदेशी एआई मॉडल का बढ़ता दबदबा: 90 प्रतिशत भारतीय निर्भर, उद्यमी हर महीने चुका रहे ₹2 लाख

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 07:37 PM IST
विदेशी एआई मॉडल का बढ़ता दबदबा: 90 प्रतिशत भारतीय निर्भर, उद्यमी हर महीने चुका रहे ₹2 लाख

गूगल और मेटा जैसे तकनीकी दिग्गज भारत से विज्ञापन में सालाना ₹65,000 करोड़ कमाते हैं, वहीं एआई मॉडल भी भारतीय ग्राहकों से शुल्क ले रहे हैं। गूगल-मेटा विज्ञापन से भारत में ₹65,000 करोड़ कमाते हैं (जागरण ग्राफिक्स) गूगल-मेटा विज्ञापन से भारत में ₹65,000 करोड़ कमाते हैं 90% भारतीय एआई उपयोगकर्ता विदेशी मॉडलों पर निर्भर हैं भारत में जीपीयू की कमी, आरएंडडी पर जोर आवश्यक राजीव कुमार, नई दिल्ली।

टेक्नोलाजी सेक्टर के बड़े खिलाड़ी गूगल और मेटा हर साल भारत से विज्ञापन के नाम पर 65,000 करोड़ का राजस्व वसूलते हैं। इनमें 35,000 करोड़ गूगल की तो 30,000 करोड़ की हिस्सेदारी मेटा की है। इस दौड़ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी अमेरिका की कई अन्य कंपनियां भी शामिल हो गई हैं।

इनके एआई मॉडल भारतीय ग्राहकों से दस लाख शब्द तक के सवालों के लिए औसतन 1000-5000 रुपये तक का शुल्क लेते हैं। भारत में एआई यूजर्स की लगातार बढती संख्या को देखते हुए ओपन एआई ने अपने चैट जीपीटी मॉडल के इस्तेमाल के लिए 250-300 रुपये का कूपन निकाल दिया है। कंपनी अब यूनिफायड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) से भुगतान सुविधा भी बहाल करने जा रही है।

ओपन एआई के मुताबिक भारत में साप्ताहिक रूप से 10 करोड़ लोग उनके एआई मॉडल का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके अलावा गूगल का जैमिनाई, एंथ्रोपिक्स के कलौड तो पेसेक्स के ग्रोक मॉडल का भी बड़ी संख्या में भारत में इस्तेमाल हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में जेन जी (14-29 वर्ष) की आबादी 40 करोड़ से अधिक है और इनमें से 50 प्रतिशत आबादी किसी न किसी रूप में एआई मॉडल का इस्तेमाल कर रही हैं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Nothing ने कन्फर्म की अपने नए प्रोडक्ट की लॉन्च डेट: 8 दिसंबर को पेश हो सकता है कंपनी का पहला AI-बेस्ड हार्डवेयर डिवाइस

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

सिर्फ ₹18,999 में Realme का 8000 mAh बैटरी वाला 5G फोन, MediaTek प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Jio के 84 दिन वैलिडिटी वाले प्लान, सबसे सस्ते प्लान में क्या-क्या मिलते हैं बेनिफिट

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7,025 mAh बैटरी वाले Oppo के प्रीमियम फोन पर डिस्काउंट, 50MP का कैमरा, 120Hz डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7,000 mAh बैटरी वाला पहला नॉन-फोल्डेबल वाइड स्क्रीन फोन लॉन्च, 16:9.5 आस्पेक्ट रेश्यो और 200MP कैमरा भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

6,000 mAh बैटरी वाले नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगा Redmi, 120Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगी MediaTek की पावर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

1.7 लाख की कीमत में लॉन्च होगा Xiaomi का नया फोन, 12GB रैम, 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट से है लैस

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल