टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने खुलासा किया कि उन्होंने रॉकी जायसवाल से 4 जून 2025 को अपनी कैंसर यात्रा के दौरान सिर्फ 15 मिनट में शादी का फैसला लिया था। कैंसर के इलाज के दौरान लिया गया था फैसला शादी की पहली सालगिरह भी भूल गए थे हिना और रॉकी एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।
टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) ने रॉकी जायसवाल से 4 जून 2025 को शादी की थी। यह शादी मुंबई स्थित उनके घर की छत पर बेहद सादगी और निजी माहौल में हुई थी। इस शादी में परिवार के करीब 20 सदस्य और करीबी लोग ही शामिल हुए थे।
हाल ही में एक इंटरव्यू में हिना खान ने बताया कि शादी का उनका फैसला बहुत ही अचानक लिया गया था और इसके लिए उन्होंने केवल 15 मिनट लिए। हाल ही में हुई एक बातचीत में हिना ने बताया कि उनके कैंसर के इलाज के दौरान ही दोनों ने शादी करने का फैसला किया था। यह फैसला इतना अचानक लिया गया था कि वे अपनी शादी की पहली सालगिरह तक भूल गए।
सानिया मिर्जा से उनके यूट्यूब चैनल सर्विंग इट अप विद सानिया (Serving It Up with Sania) पर बात करते हुए हिना खान ने कहा,'यह बस एक अचानक लिया गया फैसला था। हमने इसकी कोई प्लानिंग नहीं की थी। मुझे नहीं लगता कि हम शादी करने के लिए तैयार थे या ऐसा कुछ।
हम बहुत लंबे समय से करीब 10 साल से भी ज्यादा समय से साथ हैं। ' 'मुझे लगता है कि अब 13-14 साल हो गए हैं। बात बस इतनी थी कि,अपनी सेहत को लेकर मैं जिस दौर से गुजर रही थी, मैंने रॉकी से कहा कि या तो तुम आगे बढ़ जाओ।
किसी और से शादी कर लो, जिससे भी तुम चाहो, या फिर मुझसे ही शादी कर लो,क्योंकि मुझे नहीं पता कि कल क्या होगा। ' जब सानिया ने पूछा,'क्या सच में तुम्हारी शादी 15 मिनट में हो गई? ' तो हिना ने जवाब दिया कि हां शायद उससे भी कम समय में।
इसके बाद सानिया ने पूछा कि क्या यह फैसला मुख्य रूप से हिना की सेहत की स्थिति की वजह से लिया गया था। हिना ने सहमति जताते हुए कहा,'आप बिल्कुल सही कह रही हैं। ' हिना ने बताया कि वो लोग इस डिसीजन को लेकर इतने कैजुअल थे कि अपनी शादी की पहली सालगिरह भी भूल गए।
उनकी ननद ने उन्हें विश किया और तब दोनों को याद आया। बता दें कि हिना और रॉकी ने शादी का डिसीजन ऐसे समय में लिया था जब हिना खान स्टेज 3 के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थीं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं