बुधवार, 04 नवंबर 2026 09:25 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
मीठी मिर्ची अखिल भारतीय 4,429 व्यूज

38 साल पहले 'रिटायर्ड फौजी' ने बनाया था Doordarshan का कल्ट शो, सिनेमा के सुपरस्टार ने किया था डेब्यू

DARSH NEWS डेस्क • 02 Nov 2026, 12:58 PM IST
38 साल पहले 'रिटायर्ड फौजी' ने बनाया था Doordarshan का कल्ट शो, सिनेमा के सुपरस्टार ने किया था डेब्यू

38 साल पहले दूरदर्शन पर एक कालजयी शो प्रसारित हुआ था, जिससे बॉलीवुड के सुपरस्टार ने इंडस्ट्री में कदम रखा। दूरदर्शन का कल्ट टीवी शो (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट/AI) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दूरदर्शन एक वक्त देशभर में मनोरंजन का प्रमुख साधन माना जाता था।

डीडी नेशनल पर हर किस्म के टीवी शोज टेलीकास्ट किए जाते थे, जिनमें माइथोलॉजिकल, सुपरहीरो, ड्रामा-कॉमेडी और स्पाई थ्रिलर जैसे कई शोज शामिल थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 38 साल पहले दूरदर्शन (Doordarshan) पर एक ऐसा धारावाहिक आया था, जिसको भारतीय सेना के एक रिटायर्ड फौजी ने बनाया था।

उस शो ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन भी किया था। इतना ही नहीं सिनेमा जगत के एक बड़े फिल्मी कलाकार ने इस टीवी सीरियल से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इस लेख में टीवी चैनल दूरदर्शन के जिस लोकप्रिय धारावाहिक के बारे में जिक्र किया जा रहा है, उसका निर्देशन इंडियन आर्मी के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल राज कुमार कपूर ने किया था।

राज कुमार ने अपनी सर्विस लाइफ और एक फौजी की जीवनशैली कैसी होती है, उसको टीवी सीरियल के जरिए पेश किया था। दरअसल यहां बात धारावाहिक फौजी (Fauji) के बारे में की जा रही है। साल 1988 में फौजी को दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था और इसमें सुपरस्टार शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने लेफ्टिनेंट अभिमन्यु राय का अहम किरदार निभाया था।

फौजी टीवी सीरियल के जरिए किंग खान ने एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था और इंडियन आर्मी के ऑफिसर की भूमिका में शाह रुख को काफी पसंद किया। इतना ही नहीं उनका डेब्यू टीवी शो फौजी भी अपने समय में काफी लोकप्रिय रहा था। माना जाता है कि इसी धारावाहिक के चलते शाह रुख लाइमलाइट में आए और यहीं से छोटे पर्दे से निकलर बड़े पर्दे तक अपनी पहचान बनाने का उनका सफर पूरा हुआ।

टीवी सीरियल फौजी 13 एपिसोड तक चला था। इसके बावजूद इसे दूरदर्शन के कल्ट क्लासिक टीवी शोज की फेहरिस्त में शामिल किया जाता है, जो इसकी लोकप्रियता के बारे में बताने के लिए काफी है। अगर आप भी शाह रुख खान का डेब्यू टीवी शो फौजी देखना चाहते हैं तो ये शो आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखने को मिल जाएगा।

बता दें कि फौजी के बाद किंग खान टीवी शो सर्कस में भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आए थे। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Bigg Boss 20:'मुझे पैसे नहीं। ' लव गिल की मां की बात सुनकर इमोशनल हुईं माही विज, दी शो छोड़ने की धमकी

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Anuj Thakur Died: 33 साल की उम्र में टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का हुआ निधन, नींद में दौरा पड़ने से गई जान

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'दिल की बेवफाइंया' झेलने को तैयार हैं Gaurav Khanna, स्टार प्लस के शो का टाइटल हुआ रिवील

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

15 मिनट में हुई थी Hina Khan और रॉकी की शादी, एक्ट्रेस ने कहा- 'या तो आगे बढ़ जाओ या। '

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Love Gill के साथ 5 करोड़ के सेटलमेंट विवाद पर भड़के Gurpreet Ghuggi, पंजाबी एक्टर की चेतावनी

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'सबसे ज्यादा टाइपकास्टिंग। ', Narayani Shastri ने खोली टीवी इंडस्ट्री की पोल; महादेव एंड संस में किया खूब ड्रामा

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'लाइफ का सबसे बड़ा। ', B.P. Singh के निधन से टूटे C.I.D के एसीपी प्रद्युमन, बोले- 'उन्हें पद्मश्री मिलना चाहिए'

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल