बुधवार, 04 नवंबर 2026 09:25 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
मीठी मिर्ची अखिल भारतीय 17,778 व्यूज

'लाइफ का सबसे बड़ा। ', B.P. Singh के निधन से टूटे C.I.D के एसीपी प्रद्युमन, बोले- 'उन्हें पद्मश्री मिलना चाहिए'

DARSH NEWS डेस्क • 28 Oct 2026, 08:17 AM IST
'लाइफ का सबसे बड़ा। ', B.P. Singh के निधन से टूटे C.I.D के एसीपी प्रद्युमन, बोले- 'उन्हें पद्मश्री मिलना चाहिए'

शिवाजी साटम ने बी. पी. सिंह को दी श्रद्धांजलि/ फोटो- इंस्टाग्राम शिवाजी साटम ने बी.

पी. सिंह को अपना गुरु और दोस्त बताया एसीपी प्रद्युम्न ने कहा- बी. पी.

सिंह पद्मश्री के हकदार थे सीआईडी निर्माता बी. पी. सिंह का निधन हार्ट अटैक से हुआ एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

C. I. D और आहट जैसे सुपरहिट शोज बनाने वाले निर्माता बी.

पी. सिंह का बीते दिन निधन हो गया। उनके निधन की खबर से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।

बीपी सिंह के करीबी और सालों से एसीपी प्रद्युमन बनकर लोगों का दिल जीतने वाले अभिनेता शिवाजी साटम ने भी निर्माता के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही वह बीपी सिंह के साथ बिताए सबसे खूबसूरत पलों को याद करते हुए इमोशनल हो गए। सीआईडी में एसीपी प्रद्युमन उर्फ शिवाजी साटम ने अपने करीबी दोस्त को याद करते हुए वैरायटी इंडिया से खास बातचीत में कहा, "आज मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा चैप्टर खत्म हो गया है।

वह बहुत अच्छे इंसान थे, एक बेहतरीन दोस्त थे। मैंने जो भी सीखा है सब उनसे ही सीखा। मैं थिएटर से आया था, तो मुझे ये अच्छे से पता था कि स्टेज पर एक्टिंग कैसे करनी है, लेकिन मुझे उन्होंने मुझे कैमरे के सामने परफॉर्मेंस देना सिखाया है।

जरूरत पड़ने पर हर सीन को कैसे लार्जर देन लाइफ बनाना है, ये भी मैंने उनसे ही सीखा है। वह हर चीज को बहुत ही खूबसूरती के साथ एक्सप्लेन करते थे। वह बहुत ही अच्छे टीचर थे।

" शिवाजी साटम ने दोस्त बीपी सिंह को याद करते हुए आगे कहा, "दोस्ती में गलतफहमियां और लड़ाई होती रहती हैं, लेकिन वह मेरी जिंदगी के हर सीजन में था। हम दोनों का रिश्ता इतना मजबूत था कि वह किसी भी छोटी सी चीज से नहीं टूट सकता था। वह बहुत शानदार थे, काफी अच्छे दोस्त और वो मित्र थे जिन्होंने मुझे बहुत कुछ सिखाया।

उनके जैसे आदमी को पद्मश्री मिलना चाहिए, लेकिन उन्होंने काम करते हुए कभी भी इस बारे में नहीं सोचा। वो हमेशा यही कहते थे, जाने दो, इससे क्या ही बदल जाएगा। हमारी ऑडियंस हमेशा हमारे साथ है, यही मेरे लिए सबसे बड़ा अचीवमेंट है।

" वेटरन प्रोड्यूसर और डायरेक्टर ब्रिजेंद्र पाल सिंह का निधन 27 अक्टूबर 2016 को हुआ था। उन्हें हार्ट अटैक आया था। उन्होंने साल 1993 में अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन के शो के साथ बतौर कैमरामैन की थी।

उसके बाद उन्होंने एक शून्य-शून्य जैसे शोज में टीवी प्रोडक्शन में काम किया, जो टीवी का वन ऑफ द बेस्ट शो था। साल 1998 में वह सीआईडी लेकर आए, जो भारत के सबसे लॉन्ग रनिंग शोज में से एक है। उनका आज 28 अक्टूबर को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Bigg Boss 20:'मुझे पैसे नहीं। ' लव गिल की मां की बात सुनकर इमोशनल हुईं माही विज, दी शो छोड़ने की धमकी

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

38 साल पहले 'रिटायर्ड फौजी' ने बनाया था Doordarshan का कल्ट शो, सिनेमा के सुपरस्टार ने किया था डेब्यू

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Anuj Thakur Died: 33 साल की उम्र में टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का हुआ निधन, नींद में दौरा पड़ने से गई जान

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'दिल की बेवफाइंया' झेलने को तैयार हैं Gaurav Khanna, स्टार प्लस के शो का टाइटल हुआ रिवील

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

15 मिनट में हुई थी Hina Khan और रॉकी की शादी, एक्ट्रेस ने कहा- 'या तो आगे बढ़ जाओ या। '

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Love Gill के साथ 5 करोड़ के सेटलमेंट विवाद पर भड़के Gurpreet Ghuggi, पंजाबी एक्टर की चेतावनी

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'सबसे ज्यादा टाइपकास्टिंग। ', Narayani Shastri ने खोली टीवी इंडस्ट्री की पोल; महादेव एंड संस में किया खूब ड्रामा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल