लव गिल के साथ अफेयर की खबरों पर भड़के गुरप्रीत गुग्गी। फोटो- इंस्टाग्राम लव गिल के साथ अफेयर रूमर्स पर भड़के पंजाबी एक्टर प्रेग्नेंसी छुपाने के लिए 5 करोड़ के सेटलमेंट का लगा था आरोप गुरप्रीत घुग्गी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ लेंगे लीगल एक्शन एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।
बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट के कई ऐसे राज सामने आए, जो लोगों को बिल्कुल हैरान कर रहे हैं। लव गिल एक तरफ जहां लगातार स्काउट के साथ अपने भाई बहन के रिश्ते को लेकर सलमान के शो में चर्चा बटोर रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ पंजाबी एक्टर गुरप्रीत घुग्गी के साथ उनके अफेयर और प्रेग्नेंसी रुमर्स ने सोशल मीडिया पर तहका मचा दिया है।
अपने ऊपर कई दिनों से लग रहे आरोपो के बाद अब गुरप्रीत घुग्गी ने चुप्पी तोड़ते हुए लीगल एक्शन लेने की बात कह दी है। क्या है ये पूरा मामला चलिए बताते हैं। गुरप्रीत गुग्गी ने लव गिल के साथ लगातार उड़ रही अफेयर की अफवाहों और प्रेग्नेंसी छुपाने के 5 करोड़ के सेटलमेंट को लेकर निराशा व्यक्त करते हुए PTC को दिए इंटरव्यू में आरोप लगाया है कि ये उनकी रेप्यूटेशन को खराब करने के लिए किया जा रहा है।
अभिनेता ने कहा, "आज जब मैं इस बारे में बात कर सकता हूं, तो जरूर करूंगा, लेकिन साथ ही मैं ये भी कहना चाहूंगा कि ये मेरे खिलाफ एक एजेंडा हो सकता है। " उन्होंने आगे कहा, "वो लड़की जिसने अपना करियर अभी शुरू ही किया है। जिसका एक परिवार है, सोचो इन रूमर्स से उसकी क्या हालत होगी?
गुरप्रीत घुग्गी से जब लव गिल को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने ये क्लियर किया कि एक्ट्रेस एक मुश्किल और इमोशनल हालातों से गुजर रही थी। इस कारण ही उन्होंने उनकी सेहत के बारे में पूछा। गुग्गी ने कहा, "मैं एक स्ट्रॉन्ग व्यक्ति हूं।
वो इंसान नहीं हूं, जो मर जाए या सुसाइड कर ले। मुझे नहीं पता शायद इससे मेरा सबकुछ खत्म हो जाए, लेकिन मैं भी एक इंसान हूं। " अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए अभिनेता ने आगे कहा, "अगर ये चीजें उस लड़की को अफेक्ट करती हैं,उसकी जिंदगी खतरे में पड़ती है, तो आप क्या सोचेंगे?
हमने यह करके क्या हासिल कर लिया? हमने किसी की जान ले ली? वाह हमने लोगों को मार दिया।
यही कामयाबी मिलेगी आपको। " गुरप्रीत घुग्गी ने ये भी बताया कि वह गलत अफवाहे फैलाने वाले लोगों के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की प्लानिंग भी कर रहे हैं। अभिनेता ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, "मैं बहुत ज्यादा बोलना नहीं चाहता हूं।
मैं सिर्फ उन लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने इस मामले में सहनशीलता बनाए रखी है। ये सभी बेबुनियादी रूमर्स है। सिर्फ कुछ खुलासा करना है, तो बिना सिर-पैर का कर दो।
मुझे नहीं पता कौन है इसके पीछे, लेकिन पुलिस अब अपना काम करेगी। मैं निश्चित तौर पर कोर्ट जाऊंगा। "।
पाठक प्रतिक्रियाएं