बुधवार, 04 नवंबर 2026 12:14 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
मीठी मिर्ची अखिल भारतीय 3,104 व्यूज

TV की 'पार्वती' के साथ हुई थी नाइंसाफी, फीस बढ़ाने की मांग पर चलते शो से किया गया था बाहर

DARSH NEWS डेस्क • 04 Nov 2026, 11:05 AM IST
TV की 'पार्वती' के साथ हुई थी नाइंसाफी, फीस बढ़ाने की मांग पर चलते शो से किया गया था बाहर

छोटे पर्दे पर माता पार्वती का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री सोनारिका भदौरिया ने हाल ही में एक शॉकिंग खुलासा किया है। एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया (फोटो क्रेडिट- एक्स) देवों के देव महादेव में निभाया था पार्वती का रोल एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक वक्त हुआ करता था, जब छोटे पर्दे पर माइथोलॉजिकल शो देवों के देव।

महादेव को लेकर काफी क्रेज नजर आता था। इस शो में अभिनेता मोहित रैना ने भगवान शिव का किरदार निभाया और माता पार्वती के रोल में एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया (Sonarika Bhadoria) नजर आईं। हाल ही में सोनारिका भदौरिया ने ये खुलासा किया है कि एक शो से उन्हें इस वजह से निकाल दिया गया था, क्योंकि उन्होंने अपनी फीस बढ़ाने की मांग की थी।

अभिनेता और अभिनेत्रियों के बीच फीस का मुद्दा हमेशा से चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देवों के देव। महादेव में माता पार्वती की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री सोनारिका भदौरिया ने हाल ही में टेलीविजन इंडस्ट्री में कलाकारों के बीच फीस के भेदभाव को लेकर बात की।

उन्होंने बताया की कैसे फीस बढ़ाने की मांग करने पर उन्हें एक शो से बाहर कर दिया गया था और उनकी जगह दूसरे कलाकार को ले लिया गया था। बिना शो या उसमें काम करने वाले कलाकारों, निर्माताओं का नाम लिए बिना सोनारिका ने कहा- जीआरपी (ग्रास रेटिंग प्वाइंट) की बात छोड़िए, शो की टीआरपी इतनी अच्छी थी कि चैनल ने पूरी टीम के लिए पार्टी रखी थी।

ऐसे में आप काम के लिए तारीफ या फीस में बढ़ोतरी की उम्मीद करते हैं। लेकिन जब मैंने फीस बढ़ाने की बात कही तो मुझसे पूछा गया कि आखिर किस आधार पर मैं फीस बढ़ाने की मांग कर रही हूं। ज्यादा फीस मांगने पर मुझे शो से बाहर कर दिया गया।

जब शो की टीआरपी अच्छी थी, तब मेरे पुरुष सह-कलाकार शो छोड़ने की धमकी देते थे। उनकी फीस तीन गुना बढ़ा दी गई, लेकिन मेरी फीस एक बार भी नहीं बढ़ाई गई। सोनारिका ने बताया कि तेलुगु और तमिल फिल्म इंडस्ट्री में भी कलाकारों के बीच फीस को लेकर भेदभाव होता है।

उनके मुताबिक, वहां नए अभिनेताओं को भी बड़ी रकम दी जाती है, क्योंकि दर्शक उन्हें अपना हीरो मानते हैं। मालूम हो कि बिकिनी पहनने को लेकर सोनारिका भदौरिया की काफी आलोचना हुई थी, क्योंकि वह छोटे पर्दे पर माता पार्वती का किरदार जो निभा चुकी थीं। इसको लेकर उन्होंने कहा- मैं बिकिनी पहनूंगी, मेरी मर्जी है, उसमें किसी के बाप का क्या जाता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Bigg Boss 20:'मुझे पैसे नहीं। ' लव गिल की मां की बात सुनकर इमोशनल हुईं माही विज, दी शो छोड़ने की धमकी

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

38 साल पहले 'रिटायर्ड फौजी' ने बनाया था Doordarshan का कल्ट शो, सिनेमा के सुपरस्टार ने किया था डेब्यू

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Anuj Thakur Died: 33 साल की उम्र में टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का हुआ निधन, नींद में दौरा पड़ने से गई जान

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'दिल की बेवफाइंया' झेलने को तैयार हैं Gaurav Khanna, स्टार प्लस के शो का टाइटल हुआ रिवील

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

15 मिनट में हुई थी Hina Khan और रॉकी की शादी, एक्ट्रेस ने कहा- 'या तो आगे बढ़ जाओ या। '

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Love Gill के साथ 5 करोड़ के सेटलमेंट विवाद पर भड़के Gurpreet Ghuggi, पंजाबी एक्टर की चेतावनी

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'सबसे ज्यादा टाइपकास्टिंग। ', Narayani Shastri ने खोली टीवी इंडस्ट्री की पोल; महादेव एंड संस में किया खूब ड्रामा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल