बुधवार, 04 नवंबर 2026 09:25 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
मीठी मिर्ची अखिल भारतीय 5,093 व्यूज

'सबसे ज्यादा टाइपकास्टिंग। ', Narayani Shastri ने खोली टीवी इंडस्ट्री की पोल; महादेव एंड संस में किया खूब ड्रामा

DARSH NEWS डेस्क • 30 Oct 2026, 10:59 AM IST
'सबसे ज्यादा टाइपकास्टिंग। ', Narayani Shastri ने खोली टीवी इंडस्ट्री की पोल; महादेव एंड संस में किया खूब ड्रामा

नारायणी शास्त्री के साथ खास बातचीत/ फोटो- इंस्टाग्राम इस शब्द से होती है नारायणी शास्त्री को नफरत टीवी में टाइपकास्ट करने पर दिया बेबाक बयान बॉलीवुड से दूर रहने का एक्ट्रेस ने बताया कारण प्रियंका सिंह, मुंबई। टेलीविजन में अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री नारायणी शास्त्री हमेशा से अपने पात्रों के साथ प्रयोग करने में विश्वास रखती आई हैं।

करियर की शुरुआत में करीब दस साल तक मुख्य भूमिकाएं निभाने के बाद उन्होंने निगेटिव रोल की ओर भी रुख किया। हाल ही में कलर्स चैनल के शो महादेव एंड संस में उनकी एंट्री ड्रामा पैदा करने के लिए हुई है। मेरा बड़ा परिवार है, उसमें अगर लड़ाईयां होती हैं तो मैं उससे भी दूर रहती हूं।

निजी जिंदगी में ड्रामा बिल्कुल पसंद नहीं है। शो में ड्रामा न हो तो लोग क्यों देखेंगे। मेरा पात्र भानू ड्रामा लाती नहीं है, वह स्वयं ही ड्रामा है।

जहां तक बात है, बीच शो में आने की तो मैं ऐसा नहीं सोचती हूं। हां, शुरुआत से जब कोई किसी शो से जुड़ता है तो चीजें आसान हो जाती हैं, क्योंकि आप स्वयं उस किरदार को गढ़ रहे होते हैं। मैंने अच्छे मौकों के लिए हमेशा इंतजार किया है।

इसलिए मेरे शो के बीच अंतराल ज्यादा हो जाता है। ऐसा काम करना है, जिसमें मेरा योगदान हो। मैं बतौर कलाकार स्वयं को जिम्मेदार मानती हूं, जो मुझे पसंद करते हैं, मैं उन्हें कुछ अच्छा दूं ताकि कोई यह न कहे कि क्या बकवास काम किया है।

इसलिए मैं सुरक्षित रास्ता न चुनकर अच्छे काम का इंतजार करना पसंद करती हूं। मेरे साथ तो यह कई बार हुआ है। जब भी मैं कोई नया शो करती हूं तो उसे मेरा कमबैक कह देते हैं।

इस शब्द का प्रयोग बंद होना चाहिए। किसी अभिनेत्री ने अपनी मर्जी से ब्रेक लिया, अच्छे काम का इंतजार किया या अपनी जिंदगी में किसी दूसरी चीज को समय दिया तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह वापस लौट रही है। मुझे लगता है कि महिलाओं के लिए कमबैक शब्द का इस्तेमाल बहुत आसानी से कर लिया जाता है, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए।

अभिनय मेरे जीवन में संयोग से आया, लेकिन जो भी अच्छे अवसर मिले, मैंने किया। फिल्मों से दूर रहने की भी अपनी वजहें हैं। फिल्म में कई बार एडिटिंग के दौरान आपका काफी काम काट दिया जाता है और वह रोल वैसा नहीं रह जाता, जैसा आपने सोचा था।

ऐसी स्थिति में कलाकार भी निराश होता है। टेलीविजन में मुझे पता होता है कि मैं क्या शूट कर रही हूं। मैंने दो-तीन फिल्में की हैं, जिनमें मैं हीरोइन थी।

ऐसे में मुख्य अभिनेत्री को पूरी तरह गायब कर देना आसान नहीं होता। इसलिए मुझे ऐसी परेशानी नहीं हुई, लेकिन मैंने अपने बहुत करीबी दोस्तों के साथ यह देखा है कि अच्छे काम के बावजूद रोल कट जाता है। मैं दूसरों की गलतियों से सीखने में विश्वास रखती हूं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Bigg Boss 20:'मुझे पैसे नहीं। ' लव गिल की मां की बात सुनकर इमोशनल हुईं माही विज, दी शो छोड़ने की धमकी

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

38 साल पहले 'रिटायर्ड फौजी' ने बनाया था Doordarshan का कल्ट शो, सिनेमा के सुपरस्टार ने किया था डेब्यू

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Anuj Thakur Died: 33 साल की उम्र में टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का हुआ निधन, नींद में दौरा पड़ने से गई जान

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'दिल की बेवफाइंया' झेलने को तैयार हैं Gaurav Khanna, स्टार प्लस के शो का टाइटल हुआ रिवील

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

15 मिनट में हुई थी Hina Khan और रॉकी की शादी, एक्ट्रेस ने कहा- 'या तो आगे बढ़ जाओ या। '

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Love Gill के साथ 5 करोड़ के सेटलमेंट विवाद पर भड़के Gurpreet Ghuggi, पंजाबी एक्टर की चेतावनी

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'लाइफ का सबसे बड़ा। ', B.P. Singh के निधन से टूटे C.I.D के एसीपी प्रद्युमन, बोले- 'उन्हें पद्मश्री मिलना चाहिए'

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल