सोमवार, 30 नवंबर 2026 12:20 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
ज्योतिष अखिल भारतीय 7,122 व्यूज

'इतिहास हमें एट्टप्पन नहीं, वीर कट्टबोम्मन के रूप में याद करेगा'; स्टालिन का राहुल गांधी को जवाब

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 11:51 PM IST
'इतिहास हमें एट्टप्पन नहीं, वीर कट्टबोम्मन के रूप में याद करेगा'; स्टालिन का राहुल गांधी को जवाब

द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने राहुल गांधी को जवाब देते हुए कहा कि उनकी पार्टी के फैसलों में तमिलनाडु और उसके लोगों का कल्याण सर्वोपरि है। द्रमुक के फैसलों में तमिलनाडु का कल्याण सर्वोपरि। परिसीमन मुद्दे पर राज्य के अधिकारों से समझौता नहीं।

इतिहास हमें कट्टबोम्मन के रूप में याद करेगा। डिजिटल डेस्क, चेन्नई। द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से कहा कि उनकी पार्टी के फैसलों में तमिलनाडु और उसके लोगों का कल्याण सर्वोपरि रहा है।

इतिहास हमें एट्टप्पन नहीं, कट्टबोम्मन के रूप में याद करेगा। वीरपांडिया कट्टबोम्मन एक वीर तमिल राजा थे, जिन्होंने अंग्रेजों का बहादुरी से विरोध किया था। तत्कालीन विदेशी शासकों ने उन्हें पकड़कर फांसी पर लटका दिया था।

उन्हें तमिलनाडु में अंग्रेजी शासन का विरोध करने के लिए याद किया जाता है। इसके विपरीत तमिल लोककथाओं में एट्टप्पन का नाम विश्वासघात का पर्याय है। परिसीमन मुद्दे पर राहुल की बात का जवाब देते हुए स्टालिन ने कहा कि उनकी पार्टी तमिलनाडु के हितों और राज्यों के अधिकारों की रक्षा से कभी समझौता नहीं करेगी।

एक्स पर एक पोस्ट में द्रमुक अध्यक्ष ने राहुल को 'भाई' कहकर संबोधित किया और संविधान तथा संघीय अधिकारों की रक्षा में द्रविड़ पार्टी की ऐतिहासिक भूमिका को स्वीकार करने के लिए उनका आभार जताया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी का हर फैसला सबसे पहले तमिलनाडु और तमिल लोगों के कल्याण को ध्यान में रखकर लिया जाता है।

हम इस राह पर कोई समझौता नहीं करेंगे। मुझे भरोसा है कि इतिहास हमें एट्टप्पन नहीं, कट्टबोम्मन के रूप में याद करेगा। इससे पहले राहुल गांधी ने एक्स पर कहा था कि वह आईएनडीआई के वरिष्ठ नेताओं के साथ स्टालिन से मिलने चेन्नई जाएंगे और द्रमुक से परिसीमन विधेयक का विरोध करने का अनुरोध करेंगे।

सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करने से भारत में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। इससे भाजपा-आरएसएस को अपने फायदे के लिए भारत का पूरा चुनावी नक्शा फिर से बनाने का असीमित अवसर मिल जाएगा। कांग्रेस सांसद ने कहा कि भाई स्टालिन हमेशा तमिल-विरोधी ताकतों के खिलाफ चट्टान की तरह खड़े रहे हैं।

राष्ट्रीय हित, तमिलनाडु के हित और संविधान की रक्षा के लिए हमें इस विधेयक को मिलकर रोकना होगा। राहुल गांधी ने इसी साल अगस्त में तमिलनाडु के लोगों और राजनीतिक दलों से परिसीमन का कड़ा विरोध करने को कहा था। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

ज्योतिष • अखिल भारतीय

'महिला आरक्षण को हम लागू करके रहेंगे', अमित शाह का राहुल गांधी पर कटाक्ष, बोले- नाच न आवे आंगन टेढ़ा

ज्योतिष • Prayagraj

आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को SC से राहत, हाई कोर्ट का CBI और ED जांच वाला फैसला पलटा

ज्योतिष • अखिल भारतीय

'मेरी बात को गलत पेश किया गया', शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई

ज्योतिष • अखिल भारतीय

'यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं। ', शिव-पार्वती वाली पोस्ट पर स्वामी परमात्मानंद की राहुल और प्रियंका को चिट्ठी

ज्योतिष • अखिल भारतीय

'आतंकवाद रुके, तभी होगी बातचीत', शिकागो यूनिवर्सिटी में पाकिस्तानी छात्र को राहुल गांधी का जवाब

ज्योतिष • अखिल भारतीय

'आतंकवाद रुके, तभी होगी बातचीत', शिकागो यूनिवर्सिटी में पाकिस्तान छात्र को राहुल गांधी का जवाब

ज्योतिष • अखिल भारतीय

'मैं अपनी गर्लफ्रेंड को उसी रेस्तरां में ले गया जहां। ', मां सोनिया की किताब की लॉन्चिंग पर राहुल ने खोले कई राज

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल