सोमवार, 09 नवंबर 2026 11:21 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 13,019 व्यूज

'तकलीफ हो रही। '84 साल के Amitabh को हाथ में हो रही समस्या, सही से फैंस के लिए लेटर नहीं लिख पा रहे बिग बी

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 09:51 AM IST
'तकलीफ हो रही। '84 साल के Amitabh को हाथ में हो रही समस्या, सही से फैंस के लिए लेटर नहीं लिख पा रहे बिग बी

अमिताभ बच्चन ने अपनी सेहत को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि उनके हाथ में तकलीफ है, जिससे वे प्रशंसकों के पत्रों का जवाब नहीं दे पा रहे हैं। हाथ में तकलीफ के कारण नहीं लिख पा रहे लैटर एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपनी सेहत को लेकर जताई जा रही चिंताओं के बीच हेल्थ को लेकर पर्सनल अपडेट शेयर किया है। एक्टर अपने लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' (Kaun Banega Crorepati) की शूटिंग में हिस्सा में बीते दिनों नजर नहीं आए थे जिससे उनके फैंस को उनकी चिंता होने लगी।

अब, अपने ताजा ब्लॉग पोस्ट में, बच्चन ने बताया है कि उन्हें अपने हाथ में कुछ तकलीफ महसूस हो रही है। साथ ही, उन्होंने अपने शुभचिंतकों के पत्रों का जवाब देने में हुई देरी के लिए माफी भी मांगी है। अपने ब्लॉग पोस्ट में अमिताभ ने लिखा,'मुझे अपने कई शुभचिंतकों से इतनी बड़ी संख्या में शुभकामनाएं और उपहार मिल रहे हैं कि अब उन्हें रखने के लिए मेरे पास जगह कम पड़ रही है।

इन उपहारों को ठीक से न सहेजना, एक तरह से उनका अनादर करना होगा। इसलिए, आप सभी ने जो अपना स्नेह जताते हुए उपहार भेजे हैं, उसके लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं। मैं आप में से हर एक को व्यक्तिगत रूप से पत्र लिखकर जवाब देने की भी कोशिश कर रहा हूं।

' अभिनेता ने आगे बताया कि उन जवाबों में उम्मीद से ज्यादा समय क्यों लग रहा है। उन्होंने कहा कि वह खुद सभी को जवाब लिखना चाहते थे, लेकिन जिस हाथ से वह लिखते हैं, उसमें उन्हें कुछ तकलीफ हो रही है। अमिताभ ने लिखा, 'मैं इन जवाबों को खुद लिखना चाहता था।

लेकिन, जिस हाथ से मैं लिखता हूं, उसमें मुझे कुछ तकलीफ महसूस हो रही है जिसकी वजह से देरी हो गई। मैं ईमानदारी से माफी चाहता हूं। " उन्होंने आगे लिखा कि माफी मांग लेने से गलत नहीं होता।

उन्होंने कहा कि सामने वाला या तो इसे स्वीकार कर लेगा, जिससे मन को शांति और संतुष्टि मिलेगी, या फिर वह इसे ठुकरा देगा, जिससे मन में एक चुभन बनी रहेगी। उन्होंने अपने पाठकों को यह निर्णय लेने के लिए छोड़ा कि वे संतुष्टि चुनना चाहते हैं या चुभन। बता दें कि बिग बी के स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही खबरों के बीच एक्टर का ये जवाब आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स , शो की शूटिंग पिछले एक हफ्ते से रुकी हुई है जिसका कारण बिग बी की अस्वस्थता बताया जा रहा है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'तकलीफ हो रही। '84 साल के Amitabh को हाथ में हो रही समस्या, सही से फैंस के लिए लैटर नहीं लिख पा रहे बिग बी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'पारिवारिक संपत्ति के लिए अपनी बहन को घर से निकाला'; केटी रामा राव पर रेवंत रेड्डी ने साधा निशाना

मनोरंजन • अखिल भारतीय

कहीं शॉर्ट सर्किट तो कहीं पटाखे की चिंगारी; दिल्ली-यूपी से बिहार-तेलंगाना तक आग का कहर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

दीवाली पर Katrina Kaif ने पहली बार कराई बेटे विहान की मुंह दिखाई, पापा की 'कार्बन कॉपी' हैं जूनियर विक्की

मनोरंजन • अखिल भारतीय

बॉलीवुड का सबसे आइकॉनिक दीवाली पूजा सीन, Lata Mangeshkar की आवाज का जादू; 'मां की ममता' को करता है बयां

मनोरंजन • अखिल भारतीय

दीवाली पर Katrina Kaif ने पहली बार कराई बेटे विहान मुंह दिखाई, पापा की 'कार्बन कॉपी' क्यूट 'जूनियर विक्की'

मनोरंजन • अखिल भारतीय

बॉलीवुड में Diwali की धूम, अमिताभ बच्चन से लेकर सनी देओल तक; इन सेलेब्स ने फैंस को दी बधाई

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल