दीवाली पावन पर्व के खास मौके पर अमिताभ बच्चन से लेकर सनी देओल जैसे हिंदी सिनेमा के तमाम फिल्मी सितारों फैंस को बधाइयां दी हैं। सेलेब्स दीवाली विशेज (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज देशभर में दीवाली (Diwali) का त्योहार बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर तमाम फिल्मी सितारे फैंस को इस खास पर्व की शुभकानाएं दे रहे हैं। इस मामले में बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और सनी देओल (Sunny Deol) जैसे कई कलाकारों ने पोस्ट शेयर की दीपोत्सव की बधाइयां दी हैं। इतना ही नहीं कई बी टाउन एक्ट्रेसेज ने भी सिनप्रेमियों को दीवाली की बेस्ट विशेज भेजी हैं।
आइए इस मामले और कौन-कौन से सेलेब्स ने पोस्ट शेयर किए हैं। हर साल की तरह इस बार भी दीवाली का जश्न बॉलीवुड में मनाया जाएगा। जिसकी शुरुआत सिनेमा जगत के सितारों की बेस्ट विशेज के तौर पर हो गई है।
सदी महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर इस खास फेस्टिवल को मद्देनजर रखते हुए लेटेस्ट ट्वीट करते हुए लिखा है- शुभ दिवस, शुभकामनाएं, सदा प्रार्थनाएं। इसके अलावा रामायणम् फिल्म स्टार सनी देओल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में दीवाली की बेस्ट विशेज भेजी हैं।
इसके अलावा करण जौहर ने भी यही काम किया है। इतना ही नहीं अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा है- आप सभी को दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, यह दीवाली प्यार, हंसी-खुशी और ढेर सारी मिठाइयों से भरी हो। A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra) सिद्धार्थ और सनी के साथ-साथ बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार शिल्पा शेट्टी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह जैसी तमाम अभिनेत्रियों ने भी फैंस को इस खास पर्व की बधाइयां दी हैं।
इस तरह से पूरा सिनेमा जगत में दीवाली की धूम देखने को मिल रही है। हिंदी सिनेमा के सेलेब्स के अलावा साउथ सिनेमा के तमाम फिल्म कलाकारों ने फैंस को दीवाली की शुभकामनाएं दी हैं। इस मामले में रजनीकांत का नाम चर्चा में बना हुआ है, क्योंकि फेस्टिव सीजन के इस खास मौके पर रजनीकांत ने अपने सैंकड़ों फैंस से मुलाकात की है।
Happy Diwali to each and everyone of you. 🪔 https://t. co/GoGz6gQaCI जिसकी तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं।
इतना ही नहीं पुष्पा फिल्म स्टार अल्लू अर्जुन ने भी फैंस को दीवाली विश भेजी हैं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं