रविवार, 08 नवंबर 2026 09:09 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 11,697 व्यूज

रणबीर कपूर नहीं, Ramayana के 'परशुराम' बने ये एक्टर, 'सीता' के स्वंयवर में भी निभाई अहम भूमिका

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 05:38 PM IST
रणबीर कपूर नहीं, Ramayana के 'परशुराम' बने ये एक्टर, 'सीता' के स्वंयवर में भी निभाई अहम भूमिका

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की रामायणम् (Ramayana) में परशुराम की भूमिका किसने निभाई थी, चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं। रामायण मूवी के परशुराम बना ये एक्टर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

नितेश तिवारी निर्देशित रामायण (Ramayana) के कई सीन्स की चर्चा हो रही है। फिल्म में भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम (Parashurama) के सीन को भी ऑडियंस ने पसंद किया और लोग इस पर बात कर रहे हैं। फिल्म देखकर आपको लगेगा कि परशुराम का किरदार अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने निभाया है, लेकिन ऐसा नहीं है।

परशुराम की भूमिका किसी और अभिनेता ने निभाई थी। वो अभिनेता, जो माता सीता के स्वयंवर में भी नजर आया था। रामायणम् में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले रणबीर कपूर एक अहम सीन में भगवान परशुराम से मिलते हैं।

इस सीन में रणबीर का चेहरा नजर आता है, लेकिन इस सीक्वेंस में उनके बॉडी डबल का इस्तेमाल किया गया था। फिल्म में रणबीर के परशुराम रोल के लिए बॉडी डबल की भूमिका अभय अरोड़ा (Abhay Arora) ने निभाया था। अभय अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर खुद इसकी पुष्टि की है और परशुराम के कैरेक्टर में अपनी तस्वीरें शेयर कर कहा, "महाकाव्य रामायणम् के सबसे असाधारण किरदारों में से एक- भगवान विष्णु का एक अवतार भगवान परशुराम, एक ऐसा किरदार जो हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा।

इतने शक्तिशाली अवतार का किरदार निभाना मेरे लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। भारतीय सिनेमा के कुछ बेहतरीन और सबसे बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा करना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान और सौभाग्य की बात है। " A post shared by Abhay Arora (@abhay_arora___) अभय अरोड़ा ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में बताया, "रणबीर और मैंने बिल्कुल एक जैसी परफॉरमेंस दी है, एक जैसे डायलॉग बोले हैं और एक जैसे भाव दिखाए हैं।

सब कुछ बिल्कुल एक जैसा था और हमने इसे एक साथ परफॉर्म किया। इसके पीछे क्रिएटिव सोच यह थी कि मेकर्स भगवान विष्णु के छठे और सातवें अवतार यानी भगवान परशुराम, भगवान राम और भगवान विष्णु के बीच का संबंध दिखाना चाहते थे। वे चेहरों की समानता दिखाना चाहते थे, इसलिए मेरे कास्ट होने से पहले ही यह फैसला ले लिया गया था।

" अभय अरोड़ा ने रामायणम् में सिर्फ परशुराम की ही भूमिका नहीं निभाई है, वो फिल्म के एक और अहम सीन में नजर आए हैं। माता सीता के स्वयंवर वाले सीन में अभय नजर आए थे। उन्होंने स्वयंवर वाले सीन्स की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि फिल्म में दो बार मुख्य भूमिका निभाना उनके लिए बड़ी बात थी।

A post shared by Abhay Arora (@abhay_arora___) आपको बता दें कि अभय अरोड़ा रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर में भी नजर आ चुके हैं। एक्टर ने बताया कि उन्होंने धुरंधर से पहले ही रामायणम् की शूटिंग पूरी कर ली थी। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'यह मेरा आखिरी दशक है। ' एक्टिंग छोड़ डायरेक्शन में हाथ आजमाएंगे रणबीर कपूर? बताई पहली फिल्म की प्लानिंग

मनोरंजन • अखिल भारतीय

एक ही दिन में शूट हुए थे गोविंदा-रवीना के 2 गाने, Udit-Alka ने दी थी आवाज; लोग शादी मेंं खूब करते हैं नागिन डांस

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana में साई पल्लवी के एक्शन सीक्वेंस पर आया दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, बोलीं- ऐसा कोई सीन मुझे याद नहीं।

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Sunny Deol से पहले इन 6 एक्टर्स ने निभाया 'हनुमान' का किरदार, 5 को मिला प्यार; एक को देख लोग हुए थे नाराज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana के फाइनल कट से बाहर हुआ 'सुमंत्र' का किरदार, सीन हटने पर सत्येन चतुर्वेदी ने दिया दिल छूने वाला बयान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

बनेगी Salman Khan की बायोपिक? भाईजान ने तोड़ी चुप्पी; कहा- वो फिल्म नहीं चलेगी।

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'मुझे धमकी मिली, फिल्मों से निकाला। ', Ramayana में 'विद्युतजीवा' बने Vivek Oberoi का छलका दर्द

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल