रविवार, 08 नवंबर 2026 09:08 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 10,530 व्यूज

Sunny Deol से पहले इन 6 एक्टर्स ने निभाया 'हनुमान' का किरदार, 5 को मिला प्यार; एक को देख लोग हुए थे नाराज

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 06:51 PM IST
Sunny Deol से पहले इन 6 एक्टर्स ने निभाया 'हनुमान' का किरदार, 5 को मिला प्यार; एक को देख लोग हुए थे नाराज

सनी देओल जल्द ही रामायणम् पार्ट 2 में हनुमान की भूमिका में दिखाई देंगे। उनसे पहले किन एक्टर्स ने महाबली का किरदार निभाया, देखें लिस्ट। 6 अभिनेताओं ने निभाया हनुमान का किरदार/ फोटो- इंस्टाग्राम दारा सिंह ने तीन फिल्मों और शोज में निभाया हनुमान का किरदार सनी देओल से पहले ये 6 एक्टर्स बने महाबली हनुमान इस एक्टर को हनुमान के किरदार के लिए मिली थी आलोचना एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।

'जय श्री राम' जब रामायणम् की रिलीज के साथ थिएटर में ये नारा गूंजो तो हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायणम् की कहानी लोगों का दिल छू रही है। हालांकि, फिल्म के अंत में सनी देओल की आवाज में बोले गए जय श्री राम ने लोगों की उत्सुक्ता को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है।

सनी देओल नितेश तिवारी की रामायणम् पार्ट 2 में हनुमान की भूमिका अदा करते हुए दिखाई देंगे। वो 2028 में हनुमान बनकर थिएटर्स में आए, चलिए उससे पहले जानते हैं कि इस रोल को अब तक कौन-कौन निभा चुका है। जब बात हनुमान का किरदार निभाने की होती है, तो सभी के जहन में सनी देओल से भी पहले अगर किसी का नाम आता है, तो वह दिग्गज अभिनेता दारा सिंह हैं, जिन्होंने एक नहीं, बल्कि तीन-तीन अलग-अलग फिल्मों और शोज में महाबली हनुमान बने।

सबसे पहले दारा सिंह ने ये किरदार फिल्म बजरंगबली में निभाया, उसके बाद वह रामानंद सागर की रामायण में हनुमान बने। इसके अलावा दारा सिंह ने लव एंड कुश में भी ये किरदार निभाया। दारा सिंह की तरह उनके बेटे बिंदू दारा सिंह को भी पर्दे पर महाबली हनुमान बनने का सौभाग्य मिला।

उन्होंने साल 1995 में प्रसारित होने वाले टीवी शो 'जयवीर हनुमान' में पवन पुत्र का किरदार अदा किया था। उसके बाद उन्हें साल 2006 में तेलुगु फिल्म श्री रामाडुसू में भी ये किरदार निभाने का सौभाग्य मिला था। साल 1997 में राज प्रेमी ने टीवी सीरियल जय हनुमान में ये अतुलनीय किरदार निभाया था।

संजय खान के निर्देशन में बने शो में हनुमान की भूमिका में अभिनेता को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था। तेलुगु फिल्म हनु मैन को लोगों ने काफी पसंद किया था। 2024 में रिलीज हुई फिल्म में अभिनेता तेजा सज्जा में आधुनिक रूप से हनुमान की तरह सुपरमैन की तरह दिखाया गया था।

मूवी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। महाबली हनुमान पर अब तक अलग-अलग शोज बन चुके हैं। किसी में उनके बचपन की कहानी को विस्तार में दिखाया गया, तो किसी में उनकी श्रीराम के प्रति अटूट भक्ति को दिखाया।

साल 2015 में आए टीवी शो 'सिया के राम' में हनुमान की भूमिका निभाकर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'यह मेरा आखिरी दशक है। ' एक्टिंग छोड़ डायरेक्शन में हाथ आजमाएंगे रणबीर कपूर? बताई पहली फिल्म की प्लानिंग

मनोरंजन • अखिल भारतीय

रणबीर कपूर नहीं, Ramayana के 'परशुराम' बने ये एक्टर, 'सीता' के स्वंयवर में भी निभाई अहम भूमिका

मनोरंजन • अखिल भारतीय

एक ही दिन में शूट हुए थे गोविंदा-रवीना के 2 गाने, Udit-Alka ने दी थी आवाज; लोग शादी मेंं खूब करते हैं नागिन डांस

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana में साई पल्लवी के एक्शन सीक्वेंस पर आया दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, बोलीं- ऐसा कोई सीन मुझे याद नहीं।

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana के फाइनल कट से बाहर हुआ 'सुमंत्र' का किरदार, सीन हटने पर सत्येन चतुर्वेदी ने दिया दिल छूने वाला बयान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

बनेगी Salman Khan की बायोपिक? भाईजान ने तोड़ी चुप्पी; कहा- वो फिल्म नहीं चलेगी।

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'मुझे धमकी मिली, फिल्मों से निकाला। ', Ramayana में 'विद्युतजीवा' बने Vivek Oberoi का छलका दर्द

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल