रविवार, 08 नवंबर 2026 09:11 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 9,363 व्यूज

'मुझे धमकी मिली, फिल्मों से निकाला। ', Ramayana में 'विद्युतजीवा' बने Vivek Oberoi का छलका दर्द

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 08:45 PM IST
'मुझे धमकी मिली, फिल्मों से निकाला। ', Ramayana में 'विद्युतजीवा' बने Vivek Oberoi का छलका दर्द

रामायणम् (Ramayana) में विद्युतजीवा की भूमिका निभाने वाले अभिनेता विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) ने अपने बुरे फेज को याद किया है। विवेक ओबेरॉय को याद आया बुरा वक्त। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम अंडरवर्ल्ड ने विवेक से फिल्मों से निकलवाया! एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

अभिनेता विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) ने राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'कंपनी' से अपना करियर शुरू किया था और पहली ही फिल्म से उन्हें पहचान मिल गई थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और स्टारडम हासिल की। मगर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस ने उनका करियर खतरे में डाल दिया।

फिल्में जो साइन की थीं, वो छिन गईं। अब विवेक ओबेरॉय ने एक बार फिर उस फेज के बारे में बात की है। रामायणम् में विद्युतजीवा की भूमिका निभाकर चर्चा में आए विवेक ने एक हालिया पॉडकास्ट में उस फेज को याद किया है, जब उन्हें अपनी आवाज उठाने के लिए धमकियां मिलीं।

फिल्मों से निकाला गया। रीलर्न के साथ बातचीत में विवेक ओबेरॉय ने बिना नाम लिए उस फेज के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "यह मेरी जिंदगी का एक बहुत ही बुरा फेज था।

मैंने किसी चीज के हक के लिए आवाज उठाई थी। मुझे लगता है कि एक सीमा होती है जिसे आप पार नहीं कर सकते हैं। महिलाओं का सम्मान किया जाना चाहिए और एक निश्चित तरीके से व्यवहार किया जाना चाहिए।

" विवेक ओबेरॉय ने आगे कहा, "मैंने जो गलत समझा, उसके प्रति मैं खड़ा हुआ और मुझे बहुत धमकाया जाने लगा। सक्सेस, हिट और अवॉर्ड्स के बावजूद, एक बहुत शक्तिशाली लॉबी ने कब्जा कर लिया। मैं अवांछित व्यक्ति बन गया।

जिन फिल्मों को मैंने साइन किया था, उनसे लोग पीछे हटने लगे थे। " विवेक ओबेरॉय ने बताया कि लोग उनके साथ काम करने से डरते थे, क्योंकि अंडरवर्ल्ड से उन्हें धमकियां मिलने लगी थीं। उन्होंने कहा, "जो लोग नैतिक कारणों से मेरे साथ खड़े रहने का फैसला करते थे, वे कुछ हफ्तों बाद अचानक फोन करके कहते, 'देखो भाई, मुझे अंडरवर्ल्ड से फोन आया है।

गैंगस्टरों ने मुझे फोन करके कहा कि अगर तुमने इस आदमी के साथ फिल्म की, तो समझो तुम्हारा काम तमाम, तुम बर्बाद हो जाओगे। " मैंने सचमुच नर्क जैसी दर्द और बहुत बुरा वक्त झेला। " विवेक ओबेरॉय ने कहा कि उन्हें फिल्में इसलिए नहीं मिली कि उनके पास टैलेंट नहीं था, या अच्छी परफॉर्मेंस नहीं थी, या वर्क एथिक सही नहीं था।

जिस वजह से उन्हें काम नहीं मिला, उस चीज पर उनका कोई कंट्रोल नहीं था। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'यह मेरा आखिरी दशक है। ' एक्टिंग छोड़ डायरेक्शन में हाथ आजमाएंगे रणबीर कपूर? बताई पहली फिल्म की प्लानिंग

मनोरंजन • अखिल भारतीय

रणबीर कपूर नहीं, Ramayana के 'परशुराम' बने ये एक्टर, 'सीता' के स्वंयवर में भी निभाई अहम भूमिका

मनोरंजन • अखिल भारतीय

एक ही दिन में शूट हुए थे गोविंदा-रवीना के 2 गाने, Udit-Alka ने दी थी आवाज; लोग शादी मेंं खूब करते हैं नागिन डांस

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana में साई पल्लवी के एक्शन सीक्वेंस पर आया दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, बोलीं- ऐसा कोई सीन मुझे याद नहीं।

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Sunny Deol से पहले इन 6 एक्टर्स ने निभाया 'हनुमान' का किरदार, 5 को मिला प्यार; एक को देख लोग हुए थे नाराज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana के फाइनल कट से बाहर हुआ 'सुमंत्र' का किरदार, सीन हटने पर सत्येन चतुर्वेदी ने दिया दिल छूने वाला बयान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

बनेगी Salman Khan की बायोपिक? भाईजान ने तोड़ी चुप्पी; कहा- वो फिल्म नहीं चलेगी।

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल