रविवार, 08 नवंबर 2026 09:08 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 10,919 व्यूज

Ramayana में साई पल्लवी के एक्शन सीक्वेंस पर आया दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, बोलीं- ऐसा कोई सीन मुझे याद नहीं।

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 06:11 PM IST
Ramayana में साई पल्लवी के एक्शन सीक्वेंस पर आया दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, बोलीं- ऐसा कोई सीन मुझे याद नहीं।

रणबीर कपूर की 'रामायण' (Ramayana) में सीता के रूप में साई पल्लवी के एक्शन सीन पर दीपिका चिखलिया ने प्रतिक्रिया दी है। 'रामायण' में साई पल्लवी के एक्शन सीक्वेंस पर छिड़ी बहस 'रामायण' में साई पल्लवी के एक्शन सीक्वेंस पर छिड़ी बहस साई पल्लवी ने फिल्म में निभाया सीता का किरदार एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

नितेश तिवारी की 'रामायण: पार्ट वन' में साई पल्लवी द्वारा सीता के किरदार को निभाने के तरीके ने दर्शकों के बीच चर्चा छेड़ दी है, खासकर इस बात को लेकर कि उन्हें युद्ध में हिस्सा लेते हुए दिखाया गया है। जहां कुछ दर्शकों को यह सीन पसंद आए वहीं कुछ अन्य लोगों ने इन पर सवाल भी उठाए।

क्योंकि यह उस रामायण से अलग है जिसे वे अब तक जानते-समझते आए हैं। अब, दीपिका चिखलिया - जिन्होंने रामानंद सागर के 1987 के टीवी सीरियल 'रामायण' (Ramayana) में सीता का मशहूर किरदार निभाया था - ने इस विवाद पर अपनी राय रखी है। लगभग चार दशक बीत जाने के बाद भी, दीपिका चिखलिया (Deepika chikhalia) की पहचान आज भी सीता के उस किरदार से गहराई से जुड़ी हुई है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने रामायण के जो संस्करण पढ़े हैं या जिन पर काम किया है, उनमें उन्हें ऐसा कोई सीन याद नहीं आता। हालांकि, इस अनुभवी अभिनेत्री ने फिल्म निर्माताओं की इस सोच को पूरी तरह से खारिज नहीं किया; उन्होंने माना कि रामायण को कई अलग-अलग तरीकों से सुनाया गया है, जिनमें आपस में काफी अंतर हो सकता है।

'द फ्री प्रेस जर्नल' के साथ हाल ही में हुई बातचीत के दौरान, दीपिका से फिल्म में साई पल्लवी (Sai Pallavi) के एक्शन सीक्वेंस को लेकर मिल रही मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के बारे में पूछा गया। उन्होंने कहा, 'हां, मैंने इंस्टाग्राम पर वह एक्शन सीक्वेंस देखा। मुझे सच में नहीं पता।

वाल्मीकि रामायण और तुलसीदास की रामायण - जो हमारी 'रामायण' का मुख्य आधार थीं - मुझे याद नहीं कि उनमें कहीं भी इस तरह के दृश्य थे। लेकिन हमारे देश में 300 से ज्यादा रामायणें हैं। हर कहानी हर रामायण दूसरी से थोड़ी अलग है।

इसलिए हो सकता है कि उन्होंने किसी ऐसी रामायण से कुछ लिया हो, जिसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है'। दिलचस्प बात यह है कि दीपिका ने यह भी बताया कि उन्होंने तिवारी की फिल्म अभी पूरी नहीं देखी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सिर्फ वह एक्शन सीक्वेंस देखा था और दीवाली के बाद पूरी 'रामायण' देखने का इरादा रखती हैं।

यह बहस तब शुरू हुई जब दर्शकों ने साई पल्लवी की सीता को एक्शन दृश्यों में हिस्सा लेते देखा, जिसमें खर और दूषण की सेना के साथ उनका सामना भी शामिल था। कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि क्या यह सीक्वेंस महाकाव्य के अनुरूप है, जबकि अन्य लोगों ने सीता के चरित्र के एक अलग पहलू को सामने लाने के इस फैसले का बचाव किया।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'यह मेरा आखिरी दशक है। ' एक्टिंग छोड़ डायरेक्शन में हाथ आजमाएंगे रणबीर कपूर? बताई पहली फिल्म की प्लानिंग

मनोरंजन • अखिल भारतीय

रणबीर कपूर नहीं, Ramayana के 'परशुराम' बने ये एक्टर, 'सीता' के स्वंयवर में भी निभाई अहम भूमिका

मनोरंजन • अखिल भारतीय

एक ही दिन में शूट हुए थे गोविंदा-रवीना के 2 गाने, Udit-Alka ने दी थी आवाज; लोग शादी मेंं खूब करते हैं नागिन डांस

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Sunny Deol से पहले इन 6 एक्टर्स ने निभाया 'हनुमान' का किरदार, 5 को मिला प्यार; एक को देख लोग हुए थे नाराज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana के फाइनल कट से बाहर हुआ 'सुमंत्र' का किरदार, सीन हटने पर सत्येन चतुर्वेदी ने दिया दिल छूने वाला बयान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

बनेगी Salman Khan की बायोपिक? भाईजान ने तोड़ी चुप्पी; कहा- वो फिल्म नहीं चलेगी।

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'मुझे धमकी मिली, फिल्मों से निकाला। ', Ramayana में 'विद्युतजीवा' बने Vivek Oberoi का छलका दर्द

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल