रविवार, 08 नवंबर 2026 09:10 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 11,308 व्यूज

एक ही दिन में शूट हुए थे गोविंदा-रवीना के 2 गाने, Udit-Alka ने दी थी आवाज; लोग शादी मेंं खूब करते हैं नागिन डांस

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 05:58 PM IST
एक ही दिन में शूट हुए थे गोविंदा-रवीना के 2 गाने, Udit-Alka ने दी थी आवाज; लोग शादी मेंं खूब करते हैं नागिन डांस

गोविंदा-रवीना ने एक दिन में शूट किए थे दो हिट ट्रैक / Photo- Instagram गोविंदा-रवीना के दो गाने एक ही दिन में शूट हुए उदित नारायण, अल्का याग्निक ने गाए दोनों गाने एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। गोविंदा 90 के दौर के वो हीरो हैं, जिनकी जोड़ी करिश्मा से लेकर ट्विंकल और रानी से लेकर रवीना तक के साथ खूब जमीं।

खास तौर पर रवीना टंडन के साथ तो उन्होंने दूल्हे राजा, अनारी नंबर 1, सैंडविच, परदेसी बाबू जैसी फिल्मों में काम किया। जिसमें से सभी लगभग सुपरहिट रहीं। इनके गाने भी लोगों ने खूब पसंद किए।

लेकिन क्या आपको पता है कि रवीना और गोविंदा के शादियों में सबसे ज्यादा बजने वाले दो सुपरहिट गानों की शूटिंग एक ही दिन में हुई थी। इतना ही नहीं, उन दोनों के दो अलग गाने को सेम सिंगर्स ने ही गाया था, जो आगे चलकर बहुत बड़े हिट बने। कौन से थे वो दो गाने, जिस पर शादियों में लोट-लोटकर आज भी लोग कर रहे हैं नागिन डांस, चलिए बताते हैं।

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि रवीना टंडन और गोविंदा दोनों ही 90 के दौर के सबसे बिजी एक्टर्स में से एक हैं। ऐसे में उनके पास प्रोजेक्ट की कोई कमी नहीं थी। आईएमडीबी की रिपोर्ट्स की मानें तो रवीना टंडन और गोविंदा ने 1998 में जिन दो गानों की शूटिंग साथ में की थी, वह दूल्हे राजा और छोटे मियां और बड़े मियां फिल्म के गाने हैं।

उनका दूल्हे राजा का गाना 'अंखियों से गोली मारे' और बड़े मिया छोटे मियां का गाना 'किसी डिस्कों में जाए' एक ही दिन पर शूट किया था। किसी डिस्कों में जाए गाने का संगीत जहां विजू शाह ने दिया था, तो वहीं इसके बोल समीर ने लिखे थे। इसके अलावा अंखियों से गोली मारे गाने के लिरिक्स तो समीर ने लिखे थे, लेकिन इसका कंपोजिशन आनंद-मिलिंद ने किया था।

गोविंदा और रवीना के इन दोनों सुपरहिट गानों की शूटिंग ही सिर्फ एक दिन नहीं हुई थी, बल्कि शादियों में बजने वाले इस फेमस सॉन्ग को भी एक ही जोड़ी ने गाया था। किसी डिस्को में जाए और अखियों से गोली मारे गाने को दोनों गानों को उदित नारायण (Udit Narayana) और अल्का याग्निक (Alka Yagnik) ने गाया था।

निर्देशक हरमेश मल्होत्रा की फिल्म दूल्हे राजा रिलीज हुई थी, तो वह सिनेमाघरों में हिट हुई थी, जिसमें गोविंदा और रवीना टंडन, कादर खान, जॉनी लीवर ने काम किया था। वहीं बड़े मियां छोटे मियां गोविंदा के साथ अमिताभ बच्चन ने काम किया था और ये भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'यह मेरा आखिरी दशक है। ' एक्टिंग छोड़ डायरेक्शन में हाथ आजमाएंगे रणबीर कपूर? बताई पहली फिल्म की प्लानिंग

मनोरंजन • अखिल भारतीय

रणबीर कपूर नहीं, Ramayana के 'परशुराम' बने ये एक्टर, 'सीता' के स्वंयवर में भी निभाई अहम भूमिका

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana में साई पल्लवी के एक्शन सीक्वेंस पर आया दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, बोलीं- ऐसा कोई सीन मुझे याद नहीं।

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Sunny Deol से पहले इन 6 एक्टर्स ने निभाया 'हनुमान' का किरदार, 5 को मिला प्यार; एक को देख लोग हुए थे नाराज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana के फाइनल कट से बाहर हुआ 'सुमंत्र' का किरदार, सीन हटने पर सत्येन चतुर्वेदी ने दिया दिल छूने वाला बयान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

बनेगी Salman Khan की बायोपिक? भाईजान ने तोड़ी चुप्पी; कहा- वो फिल्म नहीं चलेगी।

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'मुझे धमकी मिली, फिल्मों से निकाला। ', Ramayana में 'विद्युतजीवा' बने Vivek Oberoi का छलका दर्द

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल