अभिनेता रवि दुबे ने फिल्म रामायणम् में लक्ष्मण के किरदार में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़कर सभी का दिल जीत लिया है। सरगुन मेहता और रवि दुबे (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम) रामायणम् में लक्ष्मण बने टीवी एक्टर रवि दुबे पत्नी सरगुन मेहता ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
निर्माता नमित मल्होत्रा की फिल्म रामायणम् में टीवी एक्टर रवि दुबे ने लक्ष्मण का अहम किरदार निभाया है। जिस दमदर तरीके से रवि ने इस कैरेक्टर को प्ले किया है, उसकी प्रशंसा हर कोई कर रहा है। अब इस मामले में नया नाम रवि दुबे की पत्नी और मशहूर अभिनेत्री सरगुन मेहता का शामिल हो रहा है।
सरगुन ने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट को शेयर कर अपने पति के 21 साल संघर्ष की कहानी को बयां किया है। आइए जानते हैं कि सरगुन ने रवि को लेकर क्या कहा है शनिवार को सरगुन मेहता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें रवि दुबे के रामायणम् किरदार लक्ष्मण की कई तस्वीरें शामिल हैं।
इस पोस्ट के कैप्शन में सरगुन ने लिखा है मैंने कहा था कि इस दीवाली हमारा वनवास पूरा हो जाएगा। वाल्मीकि रामायण में एक श्लोक है, जो लक्ष्मण जी ने श्री राम से कहा था- संकल्प से बड़ी कोई शक्ति नहीं है। जो व्यक्ति इस भावना को जीवित रखता है, उसके लिए कुछ भी पाना असंभव नहीं है।
यह बात हमेशा से आपके दिल में थी। 21 साल का इंतजार, उतार-चढ़ाव, लोगों की बातें, आलोचनाए और रुकावटे। A post shared by Sarggun mehta (@sargunmehta) आज आपके अटूट विश्वास और दृढ़ता के सामने सब हार गई।
सबसे बुरे दौर में भी, आपने कभी कुछ गलत न कहा और न ही कुछ गलत किया। हर मुश्किल दिन में आपने बस खुद को और बेहतर बनाने पर ध्यान दिया, कुछ नया सीखा, ताकि जब सही समय आए, तो कोई बहाना न बचे। आज मैं चाहे किसी से भी मिलू या इंटरनेट पर कुछ भी देखू, आपकी जीत हर किसी को अपनी जीत जैसी लग रही है।
आपकी जीत उम्मीद जगाती है, और मुझे यकीन दिलाती है कि—अंत में अच्छाई की ही जीत होती है। अपने इसी पोस्ट में सरगुन मेहता अपने दिल की बात को जाहिर करते हुए लिखा है- आज मेरा दिल खुशी से भरा हुआ है, क्योंकि जो बात मैं हमेशा कहती थी कि मेरा इंसान ही मेरा भगवान है। अब सब यही कहेंगे।
मुझे आप पर हमेशा से गर्व रहा है, लेकिन आज मैं आपकी सबसे बड़ी प्रशंसक भी हूं। आप मेरी रोशनी हैं, आप और भी ज्यादा चमकें, सबसे अधिक चमकें, इस दीवाली को मेरे जीवन की सबसे शानदार दीवाली बनाने के लिए आपका धन्यवाद। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।
Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं