दूरदर्शन के टीवी शो रामायण में राम और सीता का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया ने नई फिल्म के साथ वापसी की है। रामायण शो के राम-सीता (फोटो क्रेडिट- सागर फिल्म्स/AI) अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की नई फिल्म रामायण टीवी शो में बनी थी राम और सीता की जोड़ी ओटीटी पर रिलीज हुई दोनों की लेटेस्ट सोशल-ड्रामा मूवी एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
39 साल पहले दूरदर्शन टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले रामायण धारावाहिक में राम और सीता का किरदार अरुण गोविल (Arun Govil) और दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) ने निभाया था। आज भी इन दोनों कलाकारों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में अब अरुण और दीपिका की एक नई फिल्म के साथ लगभग चार दशक पर बाद सिनेमा जगत में वापसी कर चुके हैं, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम कर दिया गया है।
आइए इस मामले को विस्तार से जानते हैं निर्देशक रामानंद सागर की रामायण में राम और सीता बनने वाले अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया फैंस के फेवरेट माने जाते हैं। लंबे समय से इन दोनों का नाम लेटेस्ट फिल्म नोटिस (Notice) को लेकर चर्चा में बना हुआ है, जिसका निर्देशक प्रदीप गुप्ता ने किया है।
खबर है कि अरुण और दीपिका की नोटिस फिलहाल ओटीटी प्लेटफॉर्म वेव्स (Waves) पर 6 नवंबर से ऑनलाइन स्ट्रीम कर दी गई है। फिल्म नोटिस में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया के अलावा पंचायत वेब सीरीज में विधायक जी की भूमिका निभाकर सभी का दिल जीतने वाले अभिनेता पंकज झा ने भी अहम किरदार अदा किया है।
बात की जाए फिल्म नोटिस के बारे में तो ये एक सोशल ड्रामा फिल्म है, जिसमें 150 साल पुराने एक दुकान के मालिक की लड़ाई को दर्शाया गया है, जो अपनी इस पुश्तैनी विरासत को बचाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ता है। इसके अलावा अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की नोटिस समाज को एक खास संदेश देती है, जो इसे अहम फिल्म बनाता है।
इस मूवी में ये दोनों कलाकार एक दूसरे के पति-पत्नी बने हुए हैं। ऐसे में रामायण से सभी के दिलों पर गहरी छाप छोड़नी वाली इस जोड़ी को दोबारा से स्क्रीन पर देखना अपने आप खास है। आपको बता दें अभिनेता अरुण गोविल हाल ही में रिलीज हुई फिल्म रामायणम् में नजर आए हैं, जिसमें उन्होंने भगवान श्री राम के पिता राजा दशरथ की अहम भूमिका निभाई है।
फिल्म में अपने दमदार अभिनय के साथ ही अरुण ने हर किसी का दिल जीत लिया है। फैंस भी उनके कमाल की एक्टिंग की प्रशंसा कर रहे हैं। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।
Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं