दीवाली के फेस्टिव सीजन में गायक कुमार सानू का एक लोकप्रिय गीत पिछले 27 सालों से बजता हुआ आ रहा है। कुमार सानू का कल्ट गीत (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली के पावन पर्व की धूम आज पूरे देश में देखने को मिल रही है।
दीपों के खास महोत्सव का जश्न फिल्मी गानों के बिना अधूरा माना जाता है। इसी आधार पर पिछले 27 सालों से गायक कुमार सानू (Kumar Sanu) का एक लोकप्रिय गाना दीवाली का एंथम बना हुआ है। हर साल दीवाली के दिन ये फिल्मी गीत एक न एक बार जरूर सुना जाता है।
ऐसे में आइए जानते हैं कि इस लेख में सानू दा के कौन से कल्ट क्लासिक गीत के बारे में बात की जा रही है। कुमार सानू के जिस गाने के बारे में इस लेख में चर्चा की जा रही है, वह टीवी पर बार-बार प्रसारित होने वाली एक आइकॉनिक फिल्म से नाता रखता है, जिसे साल 1999 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।
फिल्म का नाम था सूर्यवंशम (Sooryavansham) और इसमें अमिताभ बच्चन के साथ अभिनेत्री सौंदर्य अहम भूमिका में नजर आई थीं। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात सूर्यवंशम के कल्ट सॉन्ग कोरे कोरे सपने मेरे। (Kore Kore Sapne Mere) सॉन्ग के बारे में की जा रही है।
सूर्यवंशम फिल्म में कोरे कोरे सपने मेरे। गाना दो वर्जन में मौजूद है, जिसके मेल वर्जन को हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय गायक कुमार सानू ने अपनी मधुर आवाज में गाया था, जबकि फीमेल वर्जन में गायिका अनुराधा पौडवाल की आवाज सुनने को मिलती है। इस गीत में दीवाली सेलिब्रेशन की झलक दिखाई गई है, जिसकी वजह से हर साल दीवाली पर अमिताभ और सौंदर्य का ये गीत एक बार जरूर सुना जाता है।
इस तरह से सूर्यवंशम फिल्म के इस सदाबहार गीत के बिना दीवाली का जश्न अधूरा माना जाता है और पिछले 27 सालों से ये सॉन्ग इस फेस्टिवल पर खूब सुना जा रहा है। अमिताभ बच्चन और सौंदर्य पर फिल्माए गए फिल्म सूर्यवंशम के कोरे कोरे सपने मेरे। गाने की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसके दिग्गज गीतकार और संगीतकार की जोड़ी से लगा सकते हैं, जिन्होंने इस गाने को तैयार किया है।
इस मामले में क्रमश: समीर अनजान और अनु मलिक के नाम शामिल होते हैं। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं