रविवार, 08 नवंबर 2026 04:26 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 24°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 8,468 व्यूज

दीवाली पर Katrina Kaif ने पहली बार कराई बेटे विहान मुंह दिखाई, पापा की 'कार्बन कॉपी' क्यूट 'जूनियर विक्की'

DARSH NEWS डेस्क • 08 Nov 2026, 03:29 PM IST
दीवाली पर Katrina Kaif ने पहली बार कराई बेटे विहान मुंह दिखाई, पापा की 'कार्बन कॉपी' क्यूट 'जूनियर विक्की'

दीवाली के खास मौके अभिनेत्री कटरीना कैफ ने अपने लाडले विहान की पहली झलक सोशल मीडिया पर दिखाई है। कटरीना कैफ का बेटा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन में अपने बच्चों के फेस रिवील करने का फिल्मी सितारों की तरफ से नया चलन शुरू हो गया है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तरह अब कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दीवाली के खास पर्व पर अपने बेटे विहान की मुख दिखाई कराई है। सोशल मीडिया पर कटरीना और विक्की के लाडले की प्यारी तस्वीर सामने आई है, जो अब इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। आइए एक नजर विहान कौशल की इस फोटो पर डालते हैं दीवाली के खास अवसर पर कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट तस्वीर को शेयर किया है।

जिसमें विहान कौशल अपने मम्मी पापा के साथ नजर आ रहे हैं। नन्हें विहान का प्यार लुक हद से ज्यादा क्यूट हैं और फैंस उन्हें विक्की कौशल की कार्बन कॉपी बता रहे हैं। हमारी अब तक की सबसे शानदार दीवाली, सभी को ढेर सारा प्यार, रोशनी और खुशियां मिलें।

विक्की, विहान और कटरीना। इस तरह से कौशल परिवार ने फैंस को दीवाली की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही पहली बार कटरीना ने अपने बेटे की पहली झलक दिखाकर महफिल लूट ली है।

आपको बता दें कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल के बेटे विहान का जन्म पिछले साल 7 नवंबर 2025 को हुआ और हाल ही में विहान ने अपना पहला जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया है। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर कटरीना के लाडले की ये फोटो खूब वायरल हो रही हैं और फैंस उनकी क्यूटनेस देखकर जमकर तारीफ कर रहे हैं।

कटरीना कैफ और विक्की कौशल के बेटे विहान का चेहरा देखने के बाद अभिनेत्री अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, अथिया शेट्टी और शिल्पा राव जैसे सितारों ने कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं। जहां एक तरफ अनन्या विहान की क्यूटनेस देखकर उनकी दीवानी हो रही हैं, वही अर्जुन ने विक्की कौशल के बच्चे को लड्डू भी कह दिया है।

इस तरह से कटरीना के बेटे की तस्वीर पर जमकर प्यार लुटाया जा रहा है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

बॉलीवुड में Diwali की धूम, अमिताभ बच्चन से लेकर सनी देओल तक; इन सेलेब्स ने फैंस को दी बधाई

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'21 साल का वनवास खत्म', Ramayana के लक्ष्मण बनकर छाए रवि दुबे: पत्नी सरगुन मेहता का छलका दर्द

मनोरंजन • अखिल भारतीय

39 साल बाद सिनेमा में लौटी रामानंद सागर के 'राम-सीता' की जोड़ी, OTT पर आई सोशल-ड्रामा फिल्म से किया कमबैक

मनोरंजन • अखिल भारतीय

जेल जाएंगे Ramayana को लीक करने वाले, अवैध रिकॉर्डिंग पर मेकर्स का सख्त रुख; होगा लीगल एक्शन

मनोरंजन • अखिल भारतीय

27 सालों से 'दीवाली का एंथम' बना हुआ है Kumar Sanu का पुराना गाना, टीवी की कल्ट फिल्म से रखता है नाता

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'यह मेरा आखिरी दशक है। ' एक्टिंग छोड़ डायरेक्शन में हाथ आजमाएंगे रणबीर कपूर? बताई पहली फिल्म की प्लानिंग

मनोरंजन • अखिल भारतीय

रणबीर कपूर नहीं, Ramayana के 'परशुराम' बने ये एक्टर, 'सीता' के स्वंयवर में भी निभाई अहम भूमिका

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल