महानगरों में निरंतर बढ़ती आबादी को बेहतर आवास की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ऊंची इमारतों के निर्माण के साथ उन्हें तकनीकी नवाचार से युक्त करने की आवश्यकता है ग्रीन बिल्डिंग्स ऊर्जा खपत में 20-30% कमी लाती हैं। स्मार्ट लिफ्ट ऊर्जा बचाकर इमारतों की दक्षता बढ़ाती हैं।
भारत के कार्बन न्यूट्रैलिटी लक्ष्य में ग्रीन बिल्डिंग्स अहम। सेबी जोसेफ। भारत में इमारतों की ऊंचाइयां जैसे-जैसे बढ़ती जा रही हैं, जमीन और आसमान- दोनों के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।
आज शहरी विकास की चर्चा मुख्य रूप से 'स्मार्ट' और 'हरित' (पर्यावरण-अनुकूल) निर्माण पर केंद्रित है। इस क्षेत्र में पिछले तीन दशकों के दौरान एक बड़ा बदलाव दिखा है, जहां सस्टेनेबिलिटी (स्थिरता) अब कोई गौण विषय नहीं, बल्कि आर्किटेक्चरल डिजाइन और बिल्डिंग मैनेजमेंट का एक अहम हिस्सा बन गई है।
ऊर्जा की बढ़ती लागत, लंबे समय में किफायती होना, सस्टेनेबिलिटी से जुड़े वादे और पर्यावरण-अनुकूल व उच्च-क्षमता वाली इमारतों की मांग- ये कुछ ऐसे कारक हैं जो इस बदलाव को बढ़ावा दे रहे हैं। इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आइजीबीसी) , पारंपरिक इमारतों की तुलना में ग्रीन बिल्डिंग्स 20 से 30 प्रतिशत कम ऊर्जा की खपत करती हैं।
सरकारी स्रोतों , भारत के वर्ष 2030 तक उत्सर्जन में 45 प्रतिशत की कमी लाने और 2070 तक कार्बन न्यूट्रैलिटी (कार्बन तटस्थता) हासिल करने के लक्ष्य को पूरा करने में ग्रीन बिल्डिंग्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वर्तमान में इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आइजीबीसी), ग्रीन रेटिंग फार इंटीग्रेटेड हैबिटैट असेसमेंट और वैश्विक स्तर पर एलईईडी (लीडरशिप इन एनर्जी एंड एनवायर्नमेंटल डिजाइन) जैसे मानक और प्रमाणन एक ढांचा प्रदान करते हैं।
ये ऊर्जा की खपत, पानी के इस्तेमाल, कचरा प्रबंधन और इनडोर पर्यावरण की गुणवत्ता जैसे पैमानों के आधार पर किसी इमारत का मूल्यांकन करते हैं। ग्रीन बिल्डिंग में लंबे समय से सोलर पैनल और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम जैसी दिखाई देने वाली चीजों पर ध्यान दिया जाता रहा है।
लेकिन अब सस्टेनेबिलिटी (स्थिरता) पर काम करते समय, डेवलपर्स और आर्किटेक्ट्स बिल्डिंग के मुख्य सिस्टम में नए अवसर तलाश रहे हैं। यहीं पर लिफ्ट और एस्केलेटर एक सकारात्मक भूमिका निभा सकते हैं। लिफ्ट और एस्केलेटर इमारतों में बहुत अधिक उपयोग होने वाले सिस्टम हैं, जो लोगों को एक मंजिल से दूसरी मंजिल तक पहुंचाने के अलावा और भी बहुत कुछ करते हैं।
ये किसी इमारत के रोजमर्रा के कामकाज का एक अहम हिस्सा हैं, जो ऊर्जा की खपत, लोगों के आराम, पहुंच, सुरक्षा और कुल कार्यक्षमता पर असर डालते हैं। स्मार्ट लिफ्ट किसी इमारत के 'सेंट्रल नर्वस सिस्टम' (केंद्रीय तंत्रिका तंत्र) की तरह काम कर सकती हैं, ये डाटा और कनेक्टिविटी का इस्तेमाल करके परफार्मेंस को बेहतर बनाती हैं और ऊर्जा की बचत में मदद करती हैं।
इस तरह ये अधिक स्मार्ट, कुशल और टिकाऊ इमारतों के निर्माण में एक बड़ा अंतर पैदा कर सकती हैं। यह कार्यक्षमता भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किए गए डिजाइन का परिणाम है। इसके अलावा, एलईडी लाइटिंग, उच्च-क्षमता वाली मोटरें और वेरिएबल फ्रीक्वेंसी ड्राइव (जहां लागू हो) बिजली की खपत को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने में सहायक हो सकते हैं।
समय से आगे सोचने की जरूरत : इंटेलिजेंट तकनीकें केवल ऊर्जा से जुड़ी सुविधाओं तक ही सीमित नहीं हैं। 'डेस्टिनेशन डिस्पैच सिस्टम' की मदद से लिफ्ट आस-पास की मंजिलों पर जाने वाले यात्रियों को एक साथ समूहित (ग्रुप) कर सकती हैं। इससे अनावश्यक चक्कर कम होते हैं और पीक आवर्स के दौरान यात्रियों की आवाजाही बेहतर होती है, जिसके परिणामस्वरूप प्रतीक्षा का समय और कुल यात्रा समय कम हो जाता है।
कनेक्टिविटी की वजह से लिफ्ट और एस्केलेटर के रखरखाव का तरीका भी बदल रहा है। ग्रीन बिल्डिंग के ऊंचे मानकों के लिए डेवलपर्स और आर्किटेक्ट्स को आम बातों से आगे सोचने की जरूरत है। 'स्मार्ट वर्टिकल ट्रांसपोर्टेशन' (जैसे लिफ्ट और एस्केलेटर) को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
बेहतरीन सुविधाओं वाला एक स्मार्ट सिस्टम ऊर्जा की खपत कम करने, लोगों के अनुभव को बेहतर बनाने, सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने और बिल्डिंग के लंबे समय तक सुचारु रूप से काम करने में मदद कर सकता है। इससे बिल्डिंग मालिकों के लिए कई फायदे हैं। ऊर्जा खर्च में कमी, बेहतर विश्वसनीयता और लोगों की संतुष्टि।
डेवलपर्स के लिए यह 'ग्रीन-बिल्डिंग सर्टिफिकेशन' हासिल करने का एक मजबूत जरिया बन सकता है, क्योंकि यह ऊर्जा-दक्षता क्रेडिट पाने और बिल्डिंग के कुल प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद करता है। शहरों के लिए यह शहरी आवागमन के विकास की दिशा में एक और कदम है- जिसमें हर बार एक वर्टिकल सफर (ऊपर-नीचे की यात्रा) अहम भूमिका निभाती है।
(।
पाठक प्रतिक्रियाएं