शनिवार, 21 नवंबर 2026 07:19 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
क्राइम अखिल भारतीय 2,697 व्यूज

बेंगलुरु के अस्पताल में सो रही महिला से छेड़छाड़ की घटना कैमरे में कैद, पीड़ित ने आरोपी को जड़ा थप्पड़

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 06:59 PM IST
बेंगलुरु के अस्पताल में सो रही महिला से छेड़छाड़ की घटना कैमरे में कैद, पीड़ित ने आरोपी को जड़ा थप्पड़

कर्नाटक के हावेरी जिला अस्पताल में मोबाइल चोरी के संदिग्ध व्यक्ति ने एक महिला अटेंडेंट का यौन उत्पीड़न किया। संदिग्ध ने हावेरी अस्पताल में महिला अटेंडेंट का उत्पीड़न किया (फोटो क्रेडिट- स्क्रीनग्रैब सोशल मीडिया) संदिग्ध ने हावेरी अस्पताल में महिला अटेंडेंट का उत्पीड़न किया सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की करतूत साफ कैद हुई आरोपी मोबाइल चोर भी था, घटना के बाद भाग निकला डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु।

कर्नाटक के एक अस्पताल में मोबाइल चोरी के शक में घिरे व्यक्ति पर अब यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप सामने आया है। कल रात हावेरी जिला अस्पताल में एक महिला अटेंडेंट, जो मरीज के पास फर्श पर सो रही थी, के साथ हुई इस घटना को सीसीटीवी ने कैद कर लिया। फुटेज में साफ दिखता है कि आरोपी ने महिला का कंबल खींचा और गलत तरीके से छुआ।

महिला तुरंत जाग गई, शोर मचाया और आरोपी को थप्पड़ जड़ दिया। तब तक वहां मौजूद अन्य लोग भी जाग गए और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। जब आरोपी वार्ड से भागने की कोशिश कर रहा था, तो एक व्यक्ति ने उसका कॉलर पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया।

हालांकि, वह किसी तरह उन्हें धक्का देकर वहां से भागने में कामयाब रहा। यह अज्ञात व्यक्ति कथित तौर पर रात करीब 2 बजे वार्ड में घुस आया था। उस पर पिछले हफ्ते अस्पताल से कम से कम 10 मोबाइल फोन चुराने का भी शक है।

ताजा घटना से लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोग जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था, ख़ासकर रात के समय की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि आरोपियों की पहचान की जाए और उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

क्राइम • अखिल भारतीय

तमिलनाडु: ट्रेन के खाली कोच में 54 साल की महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या, अंगूठी के हॉलमार्क से सुलझी ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री

क्राइम • अखिल भारतीय

बेंगलुरु में अवैध संबंध के शक में पति ने की पत्नी की हत्या, बोरी में बंद कर कचरे में फेंका शव; ऐसे खुला राज

क्राइम • अखिल भारतीय

'इस महान रजिस्ट्री को जवाब देना होगा', तीन साल तक ED की याचिका गायब रहने पर भड़का सुप्रीम कोर्ट

क्राइम • अखिल भारतीय

पेट्रोल बम, जलती गाड़ियां और हत्या की कोशिश। आंध्र प्रदेश में नेताओं पर हमले के आरोप पर YSRCP ने TDP को घेरा

क्राइम • अखिल भारतीय

'शिकायत कहां दर्ज होगी ये आरोपी तय नहीं कर सकता', वर्चुअल क्लाउड स्पेस घोटाले पर SC की टिप्पणी

क्राइम • अखिल भारतीय

दुबई से चल रहे साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश, सरगना समेत सात आरोपितों को गिरफ्तार किया

क्राइम • अखिल भारतीय

गुजरात में सनसनीखेज वारदात: विवाहित महिला ने प्रेमी के बच्चे को दिया जन्म, कुछ ही घंटों में कर दी हत्या

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल